Sat Sep 19, 2026 | Updated 07:39 PM IST

ठंड में बनाएं पालक कॉर्न चीज़ मोमोज, होते हैं हेल्दी

मोमोज खाना सबको पसंद होता है लेकिन ये पेट के लिए हेल्दी नहीं होते हैं। इसे हेल्दी बनाने के लिए पालक का इस्तेमाल कर मोमोज बनाइए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2018-11-01, 15:09 IST
palak momos recipe main

फेवरेट स्ट्रीट फूड की बात की जाए तो सबके दिमाग में सबसे पहले मोमोज का ही ख्याल आएगा। लेकिन रोज-रोज मोमोज खाना हेल्दी नहीं होता है। तो फिर क्या किया जाए?

तो फिर मोमोज को हेल्दी बनाए जाए और ये पालक के जरिये होगा। इसे उस तरह से ही बनाते हैं जैसे पनीर और चिकन मोमोज बनाया जाता है। ये रही पालक कॉर्न चीज़ मोमोज बनाने की रेसिपी... इसका स्वाद बहुत ही मजेदार होता है। 

ऑब्जेक्टिव्स 

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 4 - 6
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

पालक कॉर्न चीज़ मोमोज बनाने के लिए जरूरी चीजें

palak momos recipe inside

कवर बनाने के लिए 

  • 1 कप मैदा
  • नमक स्वादानुसार 
  • पानी जरूरत के अनुसार

भरावन के लिए 

  • 1 कप पालक
  • 1/2 कप स्वीट कॉर्न
  • 1/2 कप चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
  • 1/2 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • नमक स्वादानुसार

पालक कॉर्न चीज़ मोमोज बनाने की विधि

palak momos recipe inside

  • सबसे पहले मौदे को एक बर्तन में पानी डालकर धीरे-धीरे गूंद लें और फिर इसे दो घंटे फरमेंटेड होने के लिए रख दें। 
  • तब तक भरावन तैयार करें। भरावन तैयार करने के लिए पालक को अच्छे से धोकर बारीक काट लें। 
  • फिर मीडियम आंच पर एक पैन रखें और उसमें तेल गरम करें। 
  • गरम तेल में पालक और कॉर्न डालकर कड़छी से चलाएं। 
  • अब इसमें काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स और नमक मिलाएं और आंच बंद कर मिश्रण को ठंडा होने रख दें। 
  • मोमोज स्टीमर या इडली स्टीमर में पानी गरम होने के लिए रख दें। 
  • अब गूंदे हुए मैदे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इन्हें बेल लें। 
  • एक-एक चम्मच भरावन रखें, ऊपर से थोड़ा-थोड़ा कद्दूकस किया चीज डालकर इसे पोटली की तरह बंद करते हुए मोमोज का आकार दें।
  • अब स्टीमर पर थोड़ा तेल लगाकर उसे चिकना करें और फिर उसमें मोमोज रखकर लगभग 10 मिनट तक पकाएं।  
  • तय समय के बाद बर्तन का ढक्कन उठाकर देखें कि मोमोज पक गए हैं कि नहीं। अगर मोमोज कच्चे लगते हैं तो इन्हें पांच मिनट तक और स्टीम कर लें।

 

पालक-कॉर्न चीज़ मोमोज तैयार है। इसे चटनी और मेयोनीज के साथ सर्व करें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।