इस आसान रेसिपी से बनाएं खट्टा-मीठा नींबू का अचार वो भी बिना तेल के

हममे से कई लोग बिना अचार के खाना पसंद ही नहीं करते हैं। किसी को तीखा और चटपटा अचार खाना पसंद होता है तो किसी के लिए मीठा अचार सबसे अच्छा होता है। जहां तक अचार की बात है तो बाज़ार का लाया अचार कितना भी स्वादिष्ट क्यों न हो वो घर के अचार की बात मैच नहीं कर पाता है। अगर आपको भी नींबू का अचार पसंद है और आप घर पर उसे बिना तेल के बनाना चाहती हैं तो हम आपके लिए एक बहुत ही अच्छी रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी की मदद से आप बहुत ही झटपट नींबू का अचार बना सकते हैं।
बिना तेल वाला नींबू का अचार Recipe Card
इस रेसिपी को पूरी तरह से बनने में करीब 40 मिनट का समय लगता है, लेकिन आप अगर इसे कुछ दिनों के लिए कांच के बर्तन में रख देंगे और फिर खाएंगे तो अचार का स्वाद ज्यादा अच्छा आएगा।
Ingredients
- 800-900 ग्राम नींबू
- 450 मिली सफेद सिरका
- 450 ग्राम शक्कर
- 1 इंच का अदरक का टुकड़ा (कटा हुआ)
- 10 लहसुन की कलियां (कटी हुई)
- 5 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- पानी नींबू को उबालने के लिए
Step
- Step 1:
सबसे पहले नींबू को अच्छे से उबाल लें।
- Step 2:
इसके बाद नींबू का पानी निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें और ठंडा होने के बाद इन्हें चार हिस्सों में काट लें।
- Step 3:
अब एक पैन में सिरका, शक्कर, नमक, लहसुन, अदरक, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर डालकर उबालें जब तक सॉस गाढ़ी नहीं हो जाती।
- Step 4:
अब जब सॉस गाढ़ी हो जाए तो इसमें कटे हुए नींबू मिलाएं और 10 मिनट तक पकाएं।
- Step 5:
अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 6:
किसी कांच के बर्तन में इसे 5 दिन से 2 हफ्ते तक के लिए रख दें।
- Step 7:
इसके बाद आप इसे किसी भी चीज़ के साथ खा सकते हैं। आपका स्वीट एंड स्पाइसी नींबू का अचार तैयार है।
विधि-
- एक बड़े बर्तन में नींबू और पानी डालकर नींबू को अच्छे से उबाल लें। इसमें बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा और नींबू के छिलके का रंग न बदले इसे तब तक ही उबालना है।
- अब नींबू को पानी से निकाल कर ठंडा कर लें और अपने मनपसंद शेप में काटें। नींबू को सही शेप में काटना बहुत जरूरी है। अगर आप अलग-अलग तरह का शेप रखेंगे तो हो सकता है कि मसाला ठीक से न लगे।
- अब आपको एक बड़े बर्तन में सिरका, नमक, शक्कर, लहसुन, अदरक, हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडर मिलाना है। ध्यान रहे कि बर्तन इतना बड़ा होना चाहिए कि सारे नींबू मसाले में डूब जाएं और इसे हमें गैस पर चढ़ाना है इसलिए नॉन स्टिक बर्तन सबसे ज्यादा बेहतर हो सकता है।
- आप इस रेसिपी में शक्कर और नमक की मात्रा अपने स्वाद के हिसाब से कर सकती हैं। इस मिक्सचर को तब तक उबालना है जब तक ये थोड़ा सा गाढ़ा नहीं हो जाता है। नॉन स्टिक पैन में ये जलेगा तो नहीं, लेकिन फिर भी आपको लगातार इसे चलाते रहना होगा।
- एक बार जब सॉस गाढ़ी हो जाए तो इसमें उबले हुए नींबू मिलाएं और अन्य 10 मिनट तक उबालें। इसे अच्छे से उबालना ही इसकी खासियत है। अब 10 मिनट बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। आप देखेंगे कि सॉस और ज्यादा गाढ़ी हो गई है।
- अब इसे किसी कांच के बर्तन में रख दें। ये अचार 5 दिन से लेकर 2 हफ्ते तक कांच के बर्तन में रखने के बाद बहुत ही अच्छा स्वाद देता है और आपको भी ऐसा ही करना होगा। ये बिना तेल के बनाया गया है इसलिए इसे बिलकुल मॉइश्चर से दूर रखिएगा नहीं तो इसमें फफूंद पड़ सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।