गेहूं के आटे से बनाएं खस्ता दाल कचौरी, जानें आसान रेसिपी

बाज़ार की खस्ता कचौरी खाने का दिल शायद आपका भी करता होगा। बाज़ार की खस्ता कचौरी यकीनन बहुत ही अच्छी लगती है और ये चटपटे और तीखे स्वाद वाली कचौरी हमें घर पर बनाने में अच्छी खासी दिक्कत आती है। दरअसल, घर पर बनी कचौरी के साथ दिक्कत ये होती है कि वो खस्ता नहीं बन पाती और कई लोग ज्यादा मैदे का इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसे में उन्हें वो स्वाद नहीं आ पाता जो आना चाहिए। तो अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है तो क्यों न घर पर गेहूं के आटे से ही खस्ता कचौरी बनाई जाए?
गेहूं के आटे की चना दाल कचौरी Recipe Card
इस रेसिपी में आप चाहें तो मैदा मिला सकते हैं, लेकिन अगर तुरंत-तुरंत खाना है तो इसे सिर्फ गेहूं के आटे से बनाएं। ये ज्यादा हेल्दी ऑप्शन होगा।
Ingredients
- 1/2 कप चना दाल
- 1.5 कप गेहूं का आटा
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
Step
- Step 1:
चना दाल कुछ घंटे भिगोकर रखें और फिर एक पैन में तेल और जीरा गर्म कर उसमें चना दाल डाल दें।
- Step 2:
अब इसमें सूखे मसाले डालें और 3-4 मिनट तक भूनें।
- Step 3:
इसके बाद इसे ठंडा कर बिना पानी के पीस लें। इसका पाउडर ही हमें इस्तेमाल करना है।
- Step 4:
अब पिसे हुए पाउडर में लाल मिर्च, गरम मसाला और अमचूर डाला जा सकता है।
- Step 5:
अब आप घी और नमक के साथ आटा गूंथकर 15 मिनट के लिए रख दें।
- Step 6:
इसके बाद लोई बनाकर आलू के पराठे में जैसे स्टफिंग भरी जाती है वैसे ही इसे भी भरें।
- Step 7:
इसे हाई फ्लेम में तलें और अपनी पसंद की चटनी के साथ गर्मा गर्म सर्व करें।
विधि-
- सबसे पहले आप चना दाल को धोने के बाद इसे भिगो कर रख दें। इसे आप रात भर भी भिगो सकते हैं, लेकिन अगर आपको ये जल्दी करना है तो 1.5 घंटे तक गर्म पानी से भिगोएं।
- अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म कर इसमें जीरा डालकर फिर चना दाल डालकर भूनें। इसे 5 मिनट तक भून लें। इसे तब तक भूनना है जब तक इसका पानी नहीं सूख जाता। पर ध्यान रखें कि ये जलने न पाए।
- इसके ऊपर आप स्वादानुसार नमक डालें और इसके बाद इसमें आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर डालें। जैसे ही मसाले और नमक अच्छे से मिल जाएं तो गैस को बंद कर दें।
- इसे ठंडा होने के लिए अलग से रख दें और फिर इसे ब्लेंड करें। आपको एक बात का ध्यान रखना है कि इसे ब्लेंड करने में पानी का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना है। आपको इसे सूखा ही ब्लेंड करना है और पानी डालना है।
- अब इस पाउडर में लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला पाउडर डालें। आप चाहें तो इसमें अमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं।
- इसमें आपको प्याज आदि कुछ भी इस्तेमाल नहीं करना है। आप बस इसी स्टफिंग से कचौरी बनाएं।
- आप गेहूं के आटे को नमक के साथ ही गूंथें। ध्यान रहे कि इसमें तेल नहीं डालना है। इसके बाद आप इसे 15 मिनट ऐसे ही रख दें। अगर आपको ये बहुत खस्ता चाहिए तो इसमें 1 चम्मच घी डाला जा सकता है और साथ ही आटे के साथ थोड़ा सा मैदा भी।
- अब आप लोई बनाकर उसमें मसाला भरें और फिर इसे बेलकर इसे तलना है। ध्यान रहे कि इसे बहुत पतला नहीं घोलना है और इसे हाई आंच पर तलना है। बेलते समय भी आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि अगर ये बराबर नहीं होंगी तो दाल निकल सकती है इसलिए सब तरफ से बराबर बेलें।
- अब आप इन्हें निकाल कर सर्व करें और अपने पसंद की चटनी के साथ खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।