Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

साबूदाने की टेस्टी पनीर पूरी बनाने का आसान तरीका

साबूदाने की टेस्टी पनीर पूरी को आसानी से घर में बनाने के लिए आपको बस कुछ इजी टिप्स ही फालो करने होंगे। जिससे आप कुछ ही देर में इसे बना सकती है। 
Updated:- 2019-09-15, 09:00 IST
sabudana main

अगर आप कुछ हट कर खाना चाहते है या अपने घर में बच्चों या मेहमान के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं तो आप साबूदाना पनीर पूरी बनाएं और सबको खिलाएं क्योंकि ये ऐसी रेसिपी है जो बच्चों को क्या बड़ों को भी बहुत अच्छी लगती है। साबूदाना पनीर पूरी खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है। क्योंकि इसमें स्टार्च ज्यादा मात्रा में होने के कारण इसे कोई भी आसानी से खा सकता है। इसे खाने में एनर्जी मिलने के साथ भूख का अहसास कम होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स होने की वजह से दिनभर एनर्जी देता है।  

साबूदाना पनीर पूरी Recipe Card

साबूदाना पनीर पूरी बनाने में इजी होने के साथ खाने में भी बहुत जायकेदार है इसको खाने के बाद बहत देर तक भूख भी नहीं लगती।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Brunch
Calories: 85
Cuisine: Indian
Author: Abha Yadav

Ingredients

  • कटोरी 4 से 5 घण्टे भीगा हुआ साबूदाना
  • एक कटोरी कुट्टू का आटा
  • 2 से 3 मध्यम आकार के उबले आलू मैश किये हुए
  • आधी कटोरी पनीर कसा हुआ
  • 2 से 3 हरी मिर्च हुई
  • 2 छोटे चम्मच बारीक कटा धनिया पत्ती
  • आधा छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
  • सेंधा नमक
  • आधा छोटा चम्मच अदरक महीन कटा हुआ आधा छोटा चम्मच चम्म भुना जीरा पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • तेल या घी तलने के लिए।

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक थाली में आलू और पनीर को मैश कर लें। अब इस सिंघाड़े का या कुट्टू का आटा छान लें।

  2. Step 2:

    कटी हुई हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक , अदरक महीन कतई हुई, भुना जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और बाकी सामग्री को भी डाल कर पानी से गूंधे।

  3. Step 3:

    गूंधे आटे की पूरी बेल लीजिये या इन्हें पानी में हाथ लगा कर भी बड़ा कर सकती है।

  4. Step 4:

    तवे पर घी लगा कर सेकें या बेल कर तेल में लाल होने तक तल लें। अगर लगे कि फूट रही है तो थोड़ा सा आटा और मिक्स कर सकती हैं।

  5. Step 5:

    इसे आलू टमाटर के रस की सब्जी के साथ भी खाया जा सकता है और आप चाहे तो हरी धनिया, पोदीने की चटनी के साथ भी खा सकती है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।