शकरकंदी की चटपटी चाट तैयार करने का आसान तरीका, खाकर लोग करेंगे तारीफ

ठंड में अक्सर हमारा चटपटा खाने का मन करता है। इसलिए हम चाट- पकौड़े, चटपटे स्नैक्स बनाकर खाते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ठंड में कई तरह की सब्जियों को बनाना और खाना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक है शकरकंद। इसे विंटर में खाना बेहद ही लाभकारी माना गया है। इसमें विटामिन-बी6, विटामिन-डी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन व अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
ये सभी पोषक तत्व हमारे लिए काफी फायदेमंद हैं। इसलिए आप भी अपने आहार में शकरकंदी को शामिल कर सकते हैं। अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो यकीनन चाट बनाना बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपको शकरकंद की चटपटी चाट बनानी नहीं आती तो आइए जानते हैं।
शकरकंदी की चटपटी चाट Recipe Card
शकरकंदी की चटपटी चाट में दही और इमली का तड़का लगा सकते हैं।
Ingredients
- 2- शकरकंदी (उबली हुई)
- 1 चम्मच- नमक
- 1 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच- चाट मसाला
- 1/2 चम्मच-काली मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच- नींबू का रस
- 2 चम्मच- दही
- 2 चम्मच- इमली का पानी
Step
- Step 1:
करकंदी को अच्छी तरह धोकर दो सीटी आने तक उबाल लें।
- Step 2:
जब शकरकंदी ठंडी हो जाए तो इसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- Step 3:
इसमें तमाम मसाले जैसे- नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर आदि डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 4:
फिर नींबू का रस, दही और इमली का पानी डालकर चाट के साथ सर्व करें।
बनाने का तरीका

- देखिए चाट बनाना बहुत ही आसान है इसके लिए हमें बस शकरकंदी को अच्छी तरह धोकर उबालने के लिए रखना है। बेहतर होगा कि आप शकरकंदी की चाट को कुकर में उबालें। आपका एक से दो सीटी में काम आसानी से हो जाएगा। (कटोरी चाट रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें- दाल से लेकर ओट्स की मदद से बनाएं यह हेल्दी और चटपटी चाट
- जब शकरकंदी उबल जाए तो गैस बंद कर दें और पानी से निकालकर एक बाउल में ठंडा होने के लिए रख दें। इतने आप तमाम सामग्री तैयार कर लेंगे जैसे- मसाले निकालकर रख दें या दही को फेंट लें।
- जब शकरकंदी ठंडी हो जाए तो इसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे एक बाउल में डाल दें। अब इसमें तमाम मसाले जैसे- नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर आदि डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- शकरकंद की मदद से बनाएं ये दो अमेजिंग चाट
- अब इसमें नींबू का रस, दही और इमली का पानी डालकर मिलाएं और ऊपर से अनार के दाने या फिर बेसन के सेव डालकर चाट के साथ सर्व करें। आप स्वाद बढ़ाने के लिए चने की दाल का भी उपयोग कर सकती हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।