सिर्फ औषधि ही नहीं, गिलोय से बनाई जा सकती हैं ये मजेदार रेसिपीज

आज तक आपने गलोय को उसके रस के लिए ही इस्तेमाल किया होगा। आज हम आपको गिलोय से बनाई जाने वाली कुछ नई रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जो स्वादिष्ट भी है, पौष्टिक भी है और सेहत के लिए लाभदायक भी।
Updated:- 2022-07-19, 15:56 IST
giloy sabji

हरी सब्जियां कई प्रकार की होती हैं, और इन्हें कई तरह से बनाया जाता है। आपने सरसों का साग खाया होगा, पालक की सब्जी खाई होगी, चौलाई और मेथी की सब्जी भी खाई होगी। यह सभी हरी सब्जियां सर्दियों में सबसे ज्यादा खाई जाती हैं। पहले तो सब्जियां सीजनल होती थी लेकिन अब कोई भी सब्जी किसी भी सीजन पर मिल जाती है। आज हम आपके लिए लाए हैं गिलोय से बनाई जाने वाली स्वादिष्ट सब्जी, जो हर रूप में गुणकारी है।आज तक आपने गलोय को उसके रस के लिए ही इस्तेमाल किया होगा। आज हम आपको गिलोय से बनाई जाने वाली कुछ नई रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जो स्वादिष्ट भी है, पौष्टिक भी है और सेहत के लिए लाभदायक भी।

गिलोय से बनाएं स्वादिष्ट सब्जी

giloy ki sabji

बाकी हरी सब्जियों की तरह सेहत से भरपूर होती है गिलोय की सब्जी। आपने अगर आज तक नहीं बनाई है तो आज ही बनाएं और अपने घर वालों को भी खिलाएं।

आवश्यक सामग्री

  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • प्याज- 4 मीडियम कटे हुए प्याज
  • मेथी दाना- 8-10
  • नामक
  • मिर्च
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ी चम्मच
  • गिलोय की पत्तियां और कलियाँ - आधा किलो

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले तो गिलोय को धो कर बारीक काट लें, जैसे सरसों को काटा जाता है।
  • उसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म होने को रख दें।
  • तेल गर्म होने के बाद उसमें मेथी दाना, अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल कर उसे पका लें।
  • पेस्ट के पकने के बाद प्याज डाल कर मसाले को अच्छे से पकने दें।
  • साथ में स्वाद अनुसार नमक और मिर्च भी डाल दें।
  • जब मसाला पक जाए तो उसमें बारीककटा हुआ गिलोय डाल दे।
  • कम आंच में सब्जी को पकने दें।
  • पानी डालने की जरूरत नहीं है क्योंकि गिलोय थोड़ा पानी छोड़ देगा।
  • जब अच्छे से सब्जी पक जाए तो उसे परोस दें।
  • लीजिये तैयार है गिलोय से बनी स्वादिष्ट सब्जी।

नोट- आप सब्जी में पानी बढ़ा कर उसे तरीदार भी बना सकता हैं।

इसे जरूर पढ़ें- घर में कोई नहीं खाता हरी सब्जियां तो इन ट्विस्ट के साथ करें उसे सर्व

ऐसे बनाएं गिलोय का सेहतमंद काढ़ा

kadha

कोरोनाकाल में एक चीज थी जिसे सबसे ज्यादा पीया गया, वो है आयुर्वेदिककाढ़ा।लोगों ने कई तरह के काढ़ों को खरीदा। लेकिन बस कुछ चीजों से ही यह सेहतमंद काढ़ा घर में भी बनाया जा सकता है। जाने कैसे बनाया जाता है गिलोय से सेहतमंद काढ़ा।

आवश्यक सामग्री

  • पानी- 4 गिलास
  • गिलोय की टहनी के टुकड़े- 5-6 छोटे छोटे
  • अदरक- एक छोटा टुकड़ा
  • तुलसी- 5-6 पत्तियां
  • काली मिर्च- 2 चुटकी
  • इलाइची पाउडर- 1\2 छोटा चम्मच

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले एक चाई बनाने वाले बर्तन में 2 गिलास पानी रख कर उसे गैस पर चढ़ा दें।
  • पानी जब उबलने लगे तो उसमें सबसे पहले अदरक और गिलोय की टहनी के टुकड़े डाल कर अच्छे से उबलने दें।
  • कुछ समय के लिए हल्की आंच में इसे उबलने दें।
  • जब इसका रंग बदलने लगे तो इसमें तुलसी, काली मिर्च और इलाइची पाउडर डाल दें।
  • अब इसे तब तक पकाएं जब तक यह काढ़ा उबल कर आधा गिलास ना हो जाए।
  • लीजिये तैयार है आपका गिलोय से बना सेहतमंद काढ़ा।

इसे जरूर पढ़ें- अमरूद ही नहीं इसकी पत्तियों से बना काढ़ा भी करता है कई बीमारियों का इलाज, जानें एक्सपर्ट की राय


आज ही इन रेसिपीज को बनाएं और घर वालों को खिलाएं। इसी तरह की मजेदार, हेल्दी और टेस्टी रेसिपी हम आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह रेसिपी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने क लिए जूड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।