घर पर सस्ते में बनाएं टूटी-फ्रूटी केक, बच्चों के लिए रहेगा हेल्दी

केक का नाम सुनते ही हर बच्चे के मुंह में पानी आ जाता है। इसलिए तो केक का नाम सुने बिना ही बच्चे हर दूसरे दिन केक खाने की फरमाइश करने लगते हैं। आप बच्चों की इस फरमाइश को घर पर भी पूरा कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल घर पर टूटी-फ्रूटी केक बनाना है। चिंता मत करिए। इसे बनाना बहुत ही आसान है।
यह एक इंडियन और वेज़ डिश है। इसलिए इसे आपको जरूर बनाना आना चाहिए।
ऑब्जेक्टिव्स
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 30 मिनट से 1 घंटा
- कैलोरी : 117
टूटी-फ्रूटी केक बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 300 ग्राम मैदा
- 200 ग्राम दही
- 200 ग्राम चीनी
- 1 बड़ा चम्मच वनिला एक्सट्रैक्ट
- 150 ग्राम रिफाइन तेल
- 1/2 आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1.5 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/2 कप पानी
- 100 ग्राम टूटी-फ्रूटी
टूटी-फ्रूटी केक बनाने की विधि
- टूटी-फ्रूटी केक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दही, चीनी, वनीला, एक्सट्रेक्ट तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- सारी चीजों को तब तक मिलाएं जब तक कि चीनी अच्छी तरह से मिक्स ना हो जाए। इसलिए बेहतर होगा कि केक बनाने के लिए पीसी हुई चीनी का इस्तेमाल करें।
- अब मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को मिलाएं और उसे छलनी से छानकर दही वाले मिश्रण में डाल दें। फिर सारी चीजों तो साथ में मिलाएं।
- मिश्रण को क्लॉकवाइज डायरेक्शन में अच्छी तरह से तब तक फेंटे जब तक की सारी चीजें अच्छी तरह से ना मिल जाए।
- इसके बाद मिश्रण में थोड़ा-सा पानी डालकर स्मूथ होने तक मिलाएं।
- जब सारी चीजें (पानी भी) अच्छी तरह से मिल जाए तो इसमें टूटी-फ्रूटी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इस मिश्रण से केक बनाने के लिए माइक्रोवेव या ओवन को सबसे पहले 5 मिनट के लिए 180 सेल्सियस पर प्री-हीट कर लें।
- फिर इस मिश्रण को बेकिंग ट्रे में पलटकर ओवन में 180 सेंटीग्रेट पर 40 मिनट तक बेक करें।
- तय समय बाद केक ट्रे को माइक्रोवेव से निकालकर कुछ देर के लिए ठंडा होने दें।
टूटी-फ्रूटी केक तैयार है। इसे चाकू से टूकड़ों में काट लें और प्लेट में बच्चों को सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।