Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:53 AM IST

घर पर बनाएं स्वीट शाही केसरिया खीर, जानें इजी तरीका

अगर आप कुछ टेस्टी खाना चाहती हैं तो एक बार शाही केसरिया खीर का स्वाद जरूर चखे और को भी खिलाएं।
Updated:- 2019-09-13, 16:59 IST
kheer main

आपने खीर का स्वाद तो कई बार चखा होगा लेकिन केसरिया खीर की बात ही कुछ और है। इसका जब आप एक बार स्वाद चख लेंगे तो बार-बार आपका खाने का मन करेगा। बच्चों के लिए  इसे जरुर बना कर खिलाएं उन्हें जरुर पसंद आएगा।

शाही केसरिया खीर Recipe Card

खीर तो आपने बहुत बार खाई होगी लेकिन घर में बनी ये शाही खीर की बात ही अलग है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 95 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 60 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Abha Yadav

Ingredients

  • एक कप चावल
  • एक लीटर दूध
  • 2 छोटे कप चीनी
  • 2 छोटे चम्मच देशी घी
  • एक चुटकी छोटी इलायची पाउडर
  • आधा चुटकी जायफल पाउडर
  • 10 से 12 लच्छे केसर ।
  • एक बड़ा चम्मच मिक्स कटे मेवे जैसे चिरौंजी
  • किशमिश
  • काजू
  • बादाम
  • पिस्ता
  • 2 से 4 छोटा चम्मच सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ।

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले केसर को पानी में भिगोकर 5 मिनट के लिए रख दें।

  2. Step 2:

    गैस पर कढ़ाई चढ़ा कर उसमें घी गाल कर चावल को भूनें। एक बरतन में दूध उबाल कर उसमें चावल डाल दें

  3. Step 3:

    जब चावल पकने लगे तो केसर भी दाल दे, जब खीर गाढ़ी हो जाएं और चावल पक जाएं तब इसमें चीनी, इलाइची पाउडर, जायफल पाउडर डालें फिर थोड़ी देर और पकाएं।

  4. Step 4:

    अब गैस बंद करके बर्तन को उतार कर सारे मेवे और सुखा नारियल कद्दूकस किया हुआ डाल कर मिलाएं।थोड़ा मेवा ऊपर सजाने के लिए इस्तेमाल करें।

  5. Step 5:

    शाही केसरिया खीर को फ्रिज में रख कर ठंडा ही परोसे। खीर पूरी तरह पक जाने के बाद ही चीनी डालें। वरना चावल ठीक से पक नही पाएंगे और कड़े हो जाएंगे।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।