सोनम कपूर की खूबसूरत बाल और स्किन का राज छुपा है इस रेसिपी में

इंडिया में सोनम कपूर फैशन का दूसरा नाम बन गई हैं। अगर उनके गाउन और फैशन पर से नजर हटा कर देखें तो सोनम कपूर असलियत में ही इतनी सुंदर हैं कि उनके ऊपर हर ड्रेस सुंदर दिखती है। शायद इसी कारण उन पर फबने वाली ड्रेस हर किसी पर फबती नहीं है। ये उनकी सुंदरता और कॉन्फीडेंस का ही कमाल है कि वे आज बॉलीवुड की टॉप ऐक्ट्रेस में शुमार हैं।
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सौ करोड़ की फिल्में देने वाली सोनम कपूर की तरह अगर आपको सुंदर दिखना है तो यह रेसिपी आज से ही अपने खाने में शामिल करना शुरू कर दें।
पीती हैं आठ ग्लास पानी
जब सोनम कपूर की बात होती है तो हर चीज पर बात करनी बनती है। क्योंकि उनके गाल, बाल और होंठ, हर चीजें सुंदर हैं। खुद को सुंदर और मेंटेन रखने के लिए सोनम कपूरो दिन में कम से कम आठ ग्लास पानी पीती हैं।
लेकिन इतने बिज़ी शेड्यूल में केवल आठ ग्लास पानी पीकर ही खूबसूरती बरकरार नहीं रहती है। क्योंकि तनाव और थकावट केवल पानी पीने से दूर नहीं होती है। इसको दूर करने के लिए ऐसी हेल्दी डाइट की जरूरत होती है जो आपके शरीर को संपूर्ण पोषक-तत्व तो दे ही साथ में स्किन को ग्लोइंग भी बनाए। इसके लिए सोनम कपूर बीटरूट अमरनाथ रोज अपने खाने में शामिल करती हैं। (Read More: अगर शरीर में दिखने लगे ये 7 लक्षण तो समझ लें कि हो गई है पानी की कमी)

बीटरुट अमरनाथ क्रैकर्स
हम आपके लिए इस डिश की पूरी रेसिपी लाए हैं जिसे सोनम कपूर ने आज सुबह ही अपने इंस्टाग्राम स्टेटस में डाला था। उन्होंने इसकी पूरी रेसिपी भी बताई है।
बीटरुट अमरनाथ की विधि
एक बाउल में अलसी के बीज, गुड़, आटा और पानी को मिलाकर मिक्स करें। फिर इन्हें १५ मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इन्हें अच्छी तरह से गूंथ लें अब इस मिश्रण को बेकिंग पेपर पर फैलाकर रखें। इसे 20-25 मिनट के लिए बेक करें। अब इसे ओवन से निकालें और चाकू की मदद से इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर से इसे 15-20 मिनट के लिए ओवन में रखें। जब ये अच्छी तरह से बेक हो जाए तो उसे निकाल लें। Read More: चुकंदर की इस टिक्की के आपको मिलेगी स्वाद के साथ सेहत भी)

अब इसे बीटरुट डिप के साथ खाएं।
ऐसे बनाएं बीटरुट डिप
बीटरुट डिप बनाने के लिए एक बाउल में उबला और बारीक कटे हुए चुकंदर को लो-फैट दही, पुदिना, लहसुन, हरी मिर्च और काली मिर्च को मिक्सी में मिलाकर पीस लें। फिर इसे क्रैकर्स के साथ खाएं।
रोज सुबह शाम ये डिश खाएं और सोनम कपूर की तरह सुंदर बनें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।