Holi Special : होली गेट टुगेदर को ख़ास बनाने के लिए मिनटों में बनाएं आलू से 3 तरह के टेस्टी स्नैक्स

होली की गेट टुगेदर के लिए महिलाओं की सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि स्नैक्स में ऐसा क्या बनाया जाए, जो बनाने में आसान होने के साथ खाने में लाजवाब भी हो। यही नहीं ये स्नैक्स मिनटों में तैयार हो जाएं तो बात ही क्या है। हम आपको बताने जा रहे हैं आलू से तैयार होने वाले कुछ आसान और टेस्टी स्नैक्स की रेसिपी, जिन्हें खाने के बाद आपके मेहमान उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
पोटैटो बाइट्स
आवश्यक सामग्री
उबला हुआ आलू -3-4,काली मिर्च- 1 चम्मच, नमक- स्वादानुसार, चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच ,ब्रेड क्रम्ब्स-1 टेबल स्पून, मैदा - 1 टेबल स्पून ,कॉर्न फ्लोर -1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आलू को मैश कर लें और उसमें सभी सामग्रियां अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब इसके छोटे -छोटे आकार बनाएं, आप विभिन्न प्रकार के गोल या चौकोर आकार बना सकती हैं।
- पोटैटो बाइट्स की कोटिंग के लिए मैदे और कॉर्न फ्लोर का मोटा घोल बनाएं।
- अब एक -एक करके बाइट्स को कोट करें, पहले बैटर में डालें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में कोट करें।
- अब इन्हें मध्यम आंच पर भूनें और क्रिस्पी होने तक तलें।
- पोटैटो बाइट्स तैयार हैं चटनी के साथ मज़ा उठाएं।
इसे जरूर पढ़ें:होली में मीठी गुजिया के साथ बनाएं 3 तरह की नमकीन गुजिया और लें स्नैक्स का भरपूर मज़ा
पोटैटो बॉल्स
आवश्यक सामग्री
उबले आलू-4, नमक- स्वादानुसार ,अजवायन- 1 चम्मच ,चिली फ्लेक्स -1 /2 चम्मच ,कटा हरा धनिया- 1 /2 कप ,चावल का आटा-3 चम्मच
बनाने का तरीका
- पोटैटो बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को मैश करें।
- इसमें सभी मसाले, चावल के आटे धनिया डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं
- इसकी छोटी-छोटी बॉल्स तैयार करें।
- इन बॉल्स को सुनहरा भूरा होने तक तलें और एक -एक करके प्लेट में निकाल लें।
- क्रिस्पी पोटैटो बॉल्स तैयार हैं गरमा-गरम सर्व करें और इसका स्वाद उठाएं।
इसे जरूर पढ़ें:पंकज भदौरिया की इन रेसिपीज़ से बनाएं बचे हुए चावल की 4 टेस्टी डिशेज़
बटाटा वड़ा
आवश्यक सामग्री
उबले आलू- 4-5 ,हरी मिर्च-1 -2, लहसुन -7-8, नमक- स्वादानुसार, सरसों के दाने -1 /2 चम्मच, जीरा- 1/2 चम्मच ,करी पत्ते- 10, बेकिंग सोडा- एक चुटकी, तेल- आवश्यकतानुसार, बेसन- 1 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आलू उबालकर मैश कर लें।
- आलू के पेस्ट में सारे मसाले और नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- एक कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर गरम करें और इसमें सरसों के दाने, करी पत्ते और मिर्च डालकर भूनें।
- अब कढ़ाई में आलू के पेस्ट को फ्राई कर लें।
- आलू के पेस्ट में कटा हरा धनिया डालें और मिक्स दें।
- आलू के पेस्ट के गोले बना लें और अपनी इच्छानुसार आकार दें।
- एक कटोरी में बेसन लें और गाढ़ा घोल बनाएं।
- 1 टीस्पून गर्म तेल और बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट में अच्छे से मिलाएं।
- फ्राई करने के लिए गैस में कढ़ाई रखें और तेल गरम करें।
- एक-एक करके बॉल्स को बेसन के घोल में डिप करें और कढ़ाई में फ्राई कर लें।
- बटाटा वड़ा तैयार हैं हरी चटनी के साथ इसका स्वाद उठाएं।
इन आसान आलू स्नैक्स रेसिपी से आप खाने और त्यौहार दोनों का भरपूर मज़ा उठा सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and pintrest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।