कॉर्न फ्लोर वाला पास्ता कभी खाया है? अगर नहीं तो आज ही इसे घर पर बनायें

पास्ता एक इटेलियन डिश है जो आजकल युवाओं को काफी पसंद आता है। यह एक पार्टी डिश भी है, इस कारण ही इसे पार्टी में भी सर्व किया जाता है। लेकिन पास्ता अब इतना ज्यादा मिलने लगा है कि हर जगह इसका एक ही टेस्ट लगता है। इस एक से लगने वाले टेस्ट में अगर आप थोड़ा अलग टेस्ट लाना चाहती हैं तो कॉर्न फ्लोर वाला पास्ता बनाएं।
कॉर्न फ्लोर वाला पास्ता खाने में बहुत टेस्टी लगता है और यह हेल्दी भी होता है। वैसे भी पास्ता अमूमन ब्रेकफास्ट में ही खाया जाता है और ब्रेकफास्ट तो हमेशा हेल्दी ही होना चाहिए। इसलिए कॉर्न फ्लोर पास्ता बनाएं और ब्रेकफास्ट में खाएं हेल्दी पास्ता। ये रही इसकी रेसिपी।
ऑब्जेक्टिव्स
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन, कॉन्टिनेंटल
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 15 से 30 मिनट
- मील टाइप : वेज
कॉर्न फ्लोर वाला पास्ता बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1 कप पास्ता
- 1/4 कप कॉर्न फ्लोर
- 2 बड़े चम्मच पेरी-पेरी मसाला पाउडर
- 2 छोटे चम्मच पास्ता मसाला
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक/आधा छोटा चम्मच नमक
- तलने के लिए तेल
- 1 बड़ा चम्मच पुदीना पाउडर
- 1 प्रेशर कुकर
- 1 कड़ाही (Read More: वनिला आइस क्रीम से बनाती हैं मैंगो शेक, पिज़्ज़ा और पास्ता की दीवानी हैं संजीदा शेख)
कॉर्न फ्लोर वाला पास्ता बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कटोरी में सारे सूखे मसालों को एक साथ मिक्स कर लें।
- इसके बाद प्रेशर कुकर में पास्ता को उबालें। पास्ता उबालने के लिए कुकर में उतना पानी डालें जितने में पास्ता अच्छे से डूब जाए। फिर 2 सीटी लगा लें। पास्ता उबल जाएगा।
- जब सीटी लग जाए तो आंच बंद करके कुकर का प्रेशर खत्म हो जाने दें। फिर पास्ता को छलनी या राइस ड्रेनर में डालकर छान लें और ऊपर से उसमें ठंडा पानी डाल दें। इससे पास्ता एक-दूसरे से चिपकेगा नहीं।
- अब पास्ता को एक प्लेट पर फैलाकर रख दें। पेपर पर न फैलाएं नहीं तो ये पेपर से चिपक जाएंगे।
- एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी मिक्स कर लें।
- अब कड़ाही में पास्ता डालकर तल लें।
- अब तले हुए पास्ते को एक बड़े बाउल में निकाल लें। अब इस पर ऊपर से तैयार मसालों के मिश्रण को डालें।
कॉर्न फ्लोर पास्ता तैयार है। अब आप इसे सर्व कर खा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।