मास्टरशेफ कविराज खियालानी से जानें स्वादिष्ट फूल गोभी कीमा बनाने का तरीका

फूल गोभी इतनी वर्सेटाइल सब्जी है कि यह हर क्यूजीन में अच्छी तरह से फिट हो जाती है। फूल गोभी की सब्जी तो आप सभी खाते होंगे। फूल गोभा का मंचूरियन भी आपने जरूर ट्राई किया होगा। इसकी तरह-तरह की सब्जियां और आपको कई रेस्तरां के मेन्यू में मिल जाएंगी। गोभी के पराठे भी बहुत लोग पसंद करते हैं,लेकिन क्या आपने फूल गोभी का कीमा ट्राई किया है? अगर नहीं तो अब इसे एक बार बनाकर जरूर देख लीजिएगा।
फूल गोभी का कीमे की विधि मास्टरशेफ कविराज खियालानी की है और वह आपको एकदम आसान स्टाइल में यह लजीज कीमा बनाना बताएंगे। तो चलिए फिर बिना देर किए हम फूल गोभी का कीमा बनाने का तरीका जानें।
फूल गोभी का कीमा Recipe Card
घर पर एकदम आसान स्टेप्स में सीखें फूल गोभी का कीमा बनाने का तरीका।
Ingredients
- फूलगोभी - 750 ग्राम
- छोटे टुकड़ों में कटी हुई
- हरे मटर - 1/2 कप उबले
- तेल-2 चम्मच
- घी-2 चम्मच
- हींग-1/4 छोटा चम्मच
- दालचीनी-1 टुकड़ा
- हरी मिर्च-1 छोटा चम्मच कटी हुई
- अदरक-1 छोटा चम्मच कटा हुआ
- प्याज-1 कप कटा हुआ
- टमाटर-1/2 कप कटा हुआ
- नमक स्वादानुसार
- कसूरी मेथी-1 चम्मच
- हल्दी पाउडर-1/4 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर-1/4 छोटा चम्मच
- पानी-1/2 कप
- धनिया पत्ती-2 बड़े चम्मच
- नींबू का रस-2 चम्मच
Step
- Step 1:
एक पैन में तेल और घी डालकर गरम करें। उसमें दालचीनी और बाकी सामग्री डालें।
- Step 2:
इसके बाद इसमें अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर भून लें। बाद में टमाटर, मटर, फूलगोभी डालें और इन्हें भी भूनें।
- Step 3:
अब इसमें स्वादानुसार नमक, सारे मसाले और कसूरी मेथी डालकर मिलाएं और ढककर 10-12 मिनट तक पकाएं।
- Step 4:
इसे पानी डालकर एडजस्ट करें और फिर लगभग कुछ देर पकाएं। तैयार कीमे में नींबू का रस और धनिया डालें और सर्व करें।
बनाने का तरीका
- फूल गोभी का कीमा बनाने के लिए पहले सारी सामग्री तैयार कर लें।
- अब एक पैन में तेल और घी गरम करें। उसमें दालचीनी और फिर एक-एक करके अन्य सभी सामग्री डालें। इसमें अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक अच्छी तरह भूनें। फिर टमाटर, मटर, फूलगोभी डालें और इन्हें भी भूनें।
- जब सब्जी भुन जाए तो इसमें स्वादानुसार नमक, सारे मसाले और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिलाएं और ढककर 10-12 मिनट तक पकाएं।
इसे भी पढ़ें : फूलगोभी की स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में शेफ कविराज से जानें
- मसाले और पानी को डालकर एडजस्ट करें और फिर इसे 6-8 मिनट तक पकाते रहें।
- जब कीमा तैयार हो जाए तो आखिर में नींबू का रस, हरा धनिया डालें और इसे रोटियों, पराठों, बूंदी का रायता, ताजा कटे सलाद के साथ गरमागरम परोसें।
इसे भी पढ़ें : मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें हेल्दी ब्राउन राइस से बने 3 टेस्टी व्यंजनों की रेसिपीज
- यह कीमा आपके परिवार के सदस्यों और बच्चों को बहुत पसंद आएगा। रेसिपी आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य रेसिपीज जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।