Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:22 PM IST

हलवाई जैसा दानेदार मोहनथाल बनाने की आसान रेसिपी, लोग पूछेंगे कहां से मंगवाया 

अगर आप बाहर जैसी मिठाई घर पर बनाना चाहती हैं, तो यकीनन इस लेख में बताई गई रेसिपी आपके काम आ सकती है। 
Updated:- 2022-10-22, 07:00 IST
How to make mohanthal recipe

किसी भी शहर में अनोखे और स्वादिष्ट पकवान देखने को मिल ही जाते हैं और उन्हें खाने में अलग ही मजा आता है। मगर जब बात गुजरात की आती है, तो मुंह में पानी आ ही जाता है। गुजरात एक जीवंत शहर है, जहां पर देखने व करने के लिए बहुत कुछ है।

यह एक ऐसा शहर है, जहां पर आपको आधुनिक व प्राचीन का एक बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। अगर आप खाने के शौकीन हैं तो त्यौहार के इस मौसम में मिठाई के तौर पर मोहनथाल बना सकती हैं। इसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

दानेदार मोहनथाल Recipe Card

इस तरह तैयार करें दानेदार मोहनथाल।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 2 कप- बेसन
  • 1 कप- घी
  • 1 कप- दूध
  • 1 कप- शक्कर (पिसी हुई)
  • 1 कप- पानी
  • 4- इलायची पाउडर
  • 1 कप- ड्राई फ्रूट्स (कटे हुए)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप बेसन लें और एक पैन में 1 चम्मच घी गर्म करें। 

  2. Step 2:

    अब बेसन को हल्की आंच पर भुन लें और गैस बंद कर दें और इसका डो बना लें।

  3. Step 3:

    फिर पैन में 1 कप चीनी के साथ आधा कप पानी डालकर चाशनी बना लें।

  4. Step 4:

    जब आपकी चाशनी तैयार हो जाए, तो इसमें बेसन डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं।

  5. Step 5:

    अब मिक्सचर को ट्रे में करें और ठंडा होने के बाद सर्व करें।

बनाने का तरीका

Mohanthal recipe in hindi

  • मोहनथाल बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप बेसन लें और एक पैन में 1 चम्मच घी गर्म करें।
  • अब बेसन को हल्की आंच पर भुन लें और गैस बंद कर दें। फिर इसे एक बाउल में निकाल लें। (गुजराती स्नैक्स)

इसे ज़रूर पढ़ें- Coconut Burfi Recipe: घर में सिर्फ 20 मिनट में बिना गैस के टेस्‍टी बर्फी बनाएं, जानें रेसिपी

  • अब बेसन में दूध डालकर इसका डो बना लें। अपने डो को 20 मिनट के लिए रख दें, जिससे वो अच्छी तरह से फूल जाए।फिर पैन में 1 कप चीनी के साथ आधा कप पानी डाल दें। इसे आप 10 मिनट तक पकने दें।
  • जब आपकी चाशनी तैयार हो जाए, तो इसमें बेसन डाल दें और इलाइची पाउडर, 1 चम्मच घी डालें। फिर इसे धीमी आंच पर पकाएं।
  • अब मिक्सचर को ट्रे में करें और प्लेन करके चम्मच की मदद से चारों ओर से बराबर कर दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- खाने के बाद मीठे में झटपट बनाएं सॉफ्ट बेसन मलाई की बर्फी

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।