Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:35 AM IST

Coconut Burfi Recipe: घर में सिर्फ 20 मिनट में बिना गैस के टेस्‍टी बर्फी बनाएं, जानें रेसिपी

अगर कुछ मीठा खाने का मन है और झटपट बनाना चाहती हैं तो सुपर आसान बिना मावा, गैस और घी के घर में ही कुछ मिनटों में बर्फी तैयार करें।
Updated:- 2020-08-21, 14:18 IST
coconut burfi recipe main

आपको लग रहा होगा कि हम क्‍या बताने जा रहे हैं? भला मावा, घी और गैस के बिना कोई मिठाई कैसे बन सकती है क्‍योंकि ज्‍यादातर स्‍वीट डिश मावा और घी के बिना अधूरी होती हैं। लेकिन इस बर्फी की रेसिपी के लिए आपको मुख्य सामग्री के रूप में सिर्फ नारियल का बुरादा, कंडेंस्‍ड मिल्‍क और मिल्क पाउडर चाहिए। इसकी सबसे अच्‍छी बात यह है कि आपको इसे तैयार करने के लिए ओवन या गैस की भी जरूरत नहीं है। अगर आप मीठा खाने की शौकीन हैं तो आप इस डिश को आसानी से घर पर ही तैयार कर सकती हैं जो बनने में सुपर आसान है और सामग्री भी बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाती है।

कोकोनट बर्फी रेसिपी Recipe Card

बिना गैस के टेस्‍टी बर्फी बनाएं

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • नारियल का बुरादा- 1.5 कप
  • मिल्‍क पाउडर- 1 कप
  • कंडेंस्‍ड मिल्‍क- 1/4 कप
  • फूड कलर
  • सिल्‍वर वर्क
  • बटर पेपर
  • केवड़ा एसेंस- 1/4 छोटा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले नारियल का बुरादा, मिल्‍क पाउडर, कंडेंस्‍ड मिल्‍क और केवड़ा एसेंस सभी चीजों को एक बाउल में डालकर अच्‍छी तरह से मिलाएं।

  2. Step 2:

    उसे आपको इतनी अच्‍छी तरह से मिलाना होगा कि किसी तरह की कोई गांठ न रह जाए।

  3. Step 3:

    फिर हल्‍के हाथों से इसका सॉफ्ट आटा गूंथ लें। अब इसे दो हिस्‍सों में बांट लें।

  4. Step 4:

    एक हिस्‍से में ऑर्रेंज कलर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  5. Step 5:

    फिर वाइट आटे को चकौर कर लें और बटर पेपर पर ऑर्रेंज आटे को थोड़ा फ्लैट कर लें।

  6. Step 6:

    इसके ऊपर वाइट हिस्‍से को रखें और दोनों को अच्‍छी तरह से लपेट लें और 1 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।

  7. Step 7:

    1 घंटे के बाद उस पर चांदी का वर्क लगाएं और अंत में चकौर टुकड़ों में काटें। आपकी टेस्‍टी और हेल्‍दी बर्फी तैयार है।

बर्फी की बात करें तो यह दूध से बनी मिठाई भारतीय के फेमस प्रकारों में से एक है। बर्फी की कुछ फेमस किस्मों में बेसन बर्फी, काजू बर्फी या कतली, पिस्ता बर्फी, चॉकलेट बर्फी और कोकोनट बर्फी आदि शामिल हैं। बर्फी का स्वाद अक्सर फल, नट्स और मसाले जैसे इलायची को शामिल करके बढ़ाया जाता है। आमतौर पर बर्फी को चांदी की एक पतली परत के साथ सजाया जाता है। यह मीठा पकवान कई स्‍वाद, रंगों, आकारों और बनावट में उपलब्‍ध होता है। आज हम आपको कोकोनट बर्फी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।