खाने के बाद मीठे में झटपट बनाएं सॉफ्ट बेसन मलाई की बर्फी

जब भी आप खाना खाते हैं, तो कई बार ऐसा होता है कि मीठा खाने का मन करता है। खाने के बाद मीठे के लिए आप घर में कुछ आसान टिप्स से ही बेसन मलाई बर्फी बना सकते हैं, जो बेहद स्वादिष्ट होती हैं। इस मिठाई में आपको ज्यादा घी का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा और इसे खाने में बेसन और मावा दोनों बर्फी का स्वाद आएगा। बच्चे हों या बड़े बेसन मलाई बर्फी सबको पसंद आने वाली है, तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी।
विधि
बेसन मलाई की बर्फी Recipe Card
झटपट बनाएं सॉफ्ट बेसन मलाई की बर्फी
Ingredients
- 2 कप बेसन
- 1 कप दूध की मलाई
- देशी घी- 2 चम्मच
- 1 कप चीनी
- इलाइची पाउडर- आधा चम्मच
- कटे हुए बादाम- 2 चम्मच
- काजू- 2 चम्मच
- थोड़ा-सा तेल
Step
- Step 1:
एक बर्तन में बेसन, दूध की मलाई डालकर अच्छी तरह गूंथ लें और डो को 20 मिनट के लिए रख दें।
- Step 2:
एक पैन में 2 चम्मच घी डालकर बेसन का डो फ्राई कर लें और तब तक भूनें जब तक इसका टेक्सचर बदल न जाए।
- Step 3:
बेसन को अलग बर्तन में निकाल लें और पैन में चीनी के साथ पानी डालकर चाश्नी बनाएं।
- Step 4:
अब एक ट्रे लेकर उसमें हल्का-सा ऑयल या घी लगाएं, जिससे बर्फी चिपकेगी नहीं।
- Step 5:
चाश्नी बनने के बाद पैन में भुना हुआ बेसन डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक वह जमने की स्टेज पर न आ जाए।
- Step 6:
अब मिक्सचर को ट्रे में करें और प्लेन करके चम्मच की मदद से चारों ओर से बराबर कर दें।
- Step 7:
बेसन मलाई बर्फी को गार्निश करने के लिए बादाम, काजू या किश्मिश डाल दें और चम्मच की मदद से उसे बराबर कर दें।
- Step 8:
लगभग आधे घंटे बाद जमी हुई बर्फी को छोटे-छोटे पीस में काट लें। और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
- बेसन बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप बेसन लें और एक कप कमलाई डाल दें। इसके लिए आप दूध के ऊपर आने वाली मलाई का प्रयोग कर सकती हैं। अब मलाई और बेसन को गूंथकर उसका डो बना लें।
- अपने डो को 20 मिनट के लिए रख दें, जिससे वह अच्छी तरह से फूल जाए। अब एक पैन लें और 2 चम्मच घी डालकर पूरा डो हल्का-सा फ्राई करें। ध्यान रहे कि आप बेसन को तब तक फ्राई करें, जब तक वह सारा घी सोख न ले और उसका टेक्सचर बदल न जाए।
- अब बेसन अलग बर्तन में निकालें और पैन में 1 कप चीनी के साथ आधा कप पानी डाल दें। जब तक चीनी घुलेगी आप एक ट्रे तैयार करें और उसमें हल्का-सा ऑयल लगा दें।
- जब आपकी चाश्नी तैयार हो जाए, तो उसमें बेसन डाल दें और धीरे-धीरे चलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसमें इलाइची पाउडर भी डाल सकते हैं और फिर उसे धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाएं, जब तक यह जमने की स्टेज पर न आ जाए।
- अब मिक्सचर को ट्रे में करें और प्लेन करके चम्मच की मदद से चारों ओर से बराबर कर दें। इसे गार्निश करने के लिए आप बादाम, काजू या किश्मिश डाल सकते हैं। अब इसे लगभग आधे घंटे के लिए रख दें और फिर इसे छोटे-छोटे पीस में काट लें।
- बेसन मलाई बर्फी तैयार होने के बाद बेहद सॉफ्ट लगेगी और आप इसे खाना खाने के बाद या मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।