नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी मसाला सेवई, नोट करें रेसिपी

मीठी सेवई का अपना अलग स्वाद होता है और जब सेवई को नमकीन बनाया होता है, तो इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब हो जाता है। इसलिए ज्यादातर लोग नाश्ते में नमकीन सेवई बनाना पसंद करते हैं। हालांकि, जब बात ब्रेकफास्ट की आती है तब उपमा, पोहा की सबसे पहले याद आती है। मगर हर बार इन व्यंजनों को बनाना काफी बोरिंग हो जाता है।
ऐसे में अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ स्वादिष्ट जोड़ना चाहती हैं, तो सेवई में मैगी मसाला मिलाकर तैयार कर सकती हैं। आइए आज आपको रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको बताते हैं घर स्वादिष्ट सेवई की रेसिपी, जिसे आप मिनटों में तैयार करके इसका स्वाद ले सकती हैं।
हेल्दी मसाला सेवई Recipe Card
इस बार मैगी मसाला डालकर हेल्दी मसाला सेवई तैयार करें।
Ingredients
- 2 कप- सेवई
- 1- प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1-आलू (बारीक कटा हुआ)
- 1-टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 2- हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 8-10 - करी पत्ते
- 1/2 चम्मच- हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच- जीरा
- 1 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार- नमक
- 2 चम्मच- तेल
- 1 पैकेट- सेवई
Step
- Step 1:
सबसे पहले पैकेट से सेवई को बाहर निकाल लें और तोड़कर एक प्लेट में रख दें।
- Step 2:
अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक काटकर रख लें और आलू को उबाल लें।
- Step 3:
एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और जीरा, नमक और तमाम मसाले डालकर भून लें।
- Step 4:
मसाले पकने के बाद सेवई डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- Step 5:
10 मिनट बाद गैस बंद कर दें। बस आपकी मसाला सेवई तैयार है।
बनाने का तरीका

- सेवई बनाने के लिए सबसे पहले पैकेट से सेवई को बाहर निकाल लें और तोड़कर एक प्लेट में रख दें।
- अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक काटकर रख लें। साथ ही, आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- ब्रेकफास्ट में बनाएं कच्चे आम की स्वादिष्ट सेवई
- जब आलू उबल जाए तो गैस बंद कर दें। फिर एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और जीरा डालकर भून लें। जीरा जब चटकने लगे को प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक डालकर पका लें।
- अब करी पत्ता, आलू डालकर भूने। फिर इसमें मैगी मसाला, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और थोड़ा-सा पानी डालकर मसाला पका लें।
- मसाले पकने के बाद सेवई डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर लगभग 10 मिनट के लिए ढक्कन से ढककर पकने दें। 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- झटपट कुछ बनाना हो तो ट्राई करें सेवई से बनी बिरयानी, जानें क्या है रेसिपी
- हमें सेवई को ज्यादा देर तक नहीं पकाना है वरना यह चिपचिपी हो जाएंगी। बस आपकी सेवई तैयार है, जिसे आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।