झटपट कुछ बनाना हो तो ट्राई करें सेवई से बनी बिरयानी, जानें क्या है रेसिपी

सेवई, सेमिया या सेवियां एक तरह का राइस नूडल है, जिसे नॉर्थ और साउथ इंडिया में खूब पसंद किया जाता है। नॉर्थ इंडिया में ज्यादातर लोग इसे डेजर्ट के रूप में बनाते और पेश करते हैं और कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में इसे स्नैक के तौर पर खाया जाता है। इसे चावल के दानों से बनाया जाता है और घर में बनी सेवई एकदम शुद्ध चावलों से बनती है, जबकि बाहर से खरीदी हुई सेवई में कुछ चीजें मिलाई जाती हैं। इसे बिहार और उत्तर प्रदेश के इलाको में खाने के बाद डेजर्ट की तरह खाया जाता है।
सेवई बिरयानी Recipe Card
घर पर बनाएं सेवई की बिरयानी, इसे खाकर आपके परिवार वाले भी हो जाएंगे खुश। जानें इसे बनाने का सही तरीका।
Ingredients
- दो चम्मच घी
- एक कप सेवई
- एक तेजपत्ता
- एक इंच दालचीनी
- एक स्टार एनीस
- तीन लौंग
- दो इलायची
- एक छोटा चम्मच जीरा
- एक स्लाइस किया प्याज
- एक बीच से चीरी हुई मिर्च
- आधा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- एक गाजर
- आलू और बीन्स कटी हुई
- गोभी
- आधा कप मटर
- नमक स्वादानुसार
- एक चौथाई लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी
- एक चम्मच बिरयानी मसाला
- एक चौथाई कप दही
- दो चम्मच पुदीना और हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- 2 कप पानी।
Step
- Step 1:
एक पैन में घी डालकर गर्म करें और इसमें सेवई डालकर भून लें।
- Step 2:
अब एक कढ़ाही में घी डालें और सभी खड़े मसालों को डालकर भून लें। इसमें प्याज, मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पका लें।
- Step 3:
प्याज सुनहरा भूरा होने पर उसमें सभी सब्जियां डालें और फिर कुछ देर पका लें। अब इनमें मसाले डालकर धीमी आंच पर सब चीजों को मिक्स करें।
- Step 4:
दही, पुदीना और हरी धनिया डालें और उसके बाद पानी डालकर एक उबाल आने दें। अब कढ़ाही में रोस्ट की हुई सेवई डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- Step 5:
इसे ढककर पानी सूख जाने तक पांच मिनट के लिए पकाएं। आपकी सेवई बिरयानी तैयार है, रायता, नींबू, प्याज और चटनी के साथ इसे गर्मागर्म परोसें।
क्या आपने कभी इसे सब्जियों के साथ बनाकर देखा है? कुछ लोग इसे मीठा नहीं, बल्कि नमकीन पसंद करते हैं। इतना ही नहीं इसे बिरयानी की तरह बनाते हैं। अगर आप चावल की बिरयानी खाकर बोर हो गई हैं, तो आप सेवई की बिरयानी का स्वाद ले सकती हैं। यह आपके रेगुलर स्वाद से हटकर होगी और बिरयानी का भरपूर मजा भी आपको इससे मिल सकेगा। आप इसे वेज या नॉन-वेज दोनों तरीके से बना सकती हैं। आज मगर हम आपको वेज सेवई बिरयानी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। कभी झटपट कुछ बनाना हो, तो आप इसे जरूर ट्राई करें। चलिए जानते हैं सेवई बिरयानी बनाने का सही तरीका क्या है।
बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप सेवई का एक पैकेट लाकर रख लें। आप अगर मोटी सेवई से बिरयानी बनाना चाहती हैं, तो वो ला सकती हैं और अगर पतली सेवई की बिरयानी खाना चाहें, तो उसे रख लें।
- एक पैन को गर्म करें और उसमें थोड़ा सा घी डालें। अब इसमें सेवई डालकर 1-2 मिनट के लिए थोड़ा भून लें। ध्यान दें कि हमें सेवई को हल्का रोस्ट करना है, इसे पूरा तरह जला न दैं।
- अब एक कढ़ाही में एक चम्मच घी डालें और उसमें तेजपत्ता, दालचीनी, स्टार एनीस, लौंग, इलायची और जीरा डालकर अच्छी तरह भूल लें। अब कढ़ाही में कटा हुआ प्याज, कटी हुई मिर्च और आधा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और प्याज को सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
- प्याज पक जाए, तो इसमें गाजर, गोभी, आलू, मटर और बीन्स डालकर 5 मिनट तक चलाएं। इन्हें कम से कम 5-7 मिनट ढककर धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, नमक और बिरयानी मसाला डालकर मिला लें।
- इसमें 1/4 कप दही, पुदीना और धनिया डालें और सभी चीजों को चलाते हुए 2-3 मिनट और पका लें। अब इसमें पानी डालकर इसे उबाल आने तक पका लें। आखिर में इसमें भुनी हुई सेवई डालें और इसे ढककर पांच मिनट तक पकने के लिए रख दें। जब इसका सारा पानी सूख जाए, तो गैस बंद कर लें।
- आपकी सेवई बिरयानी तैयार है, रायता, नींबू, प्याज और चटनी के साथ इसे गरमा गरम परोसें।
- हमें यकीन है सेवई की यह नई रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसी ही शानदार रेसिपीज के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।