ब्रेकफास्ट में बनाएं कच्चे आम की स्वादिष्ट सेवई

लोग नाश्ते और स्नैक्स में कई ऐसे व्यंजन बनाते हैं जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हों। जब बात ब्रेकफास्ट की आती है तब उपमा, पोहा और नमकीन सेवई सबसे पहले याद आती है। खासतौर पर सेवई कई अलग तरीकों से बनाई जाती है।
मीठी सेंवई का अपना अलग स्वाद होता है और जब सेंवई को नमकीन बनाया होता है तो इसका स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है। अगर आप भी सेंवई में एक अलग स्वाद जोड़ना चाहती हैं तो सेंवई में कच्चा आम मिलाकर इसे तैयार कर सकती हैं। आइए आज आपको रेसिपी ऑफ द डे में बताते हैं कच्चे आम की स्वादिष्ट सेंवई की रेसिपी जिसे आप मिनटों में तैयार करके इसका स्वाद ले सकती हैं।
कच्चे आम की सेवई Recipe Card
कच्चे आम की सेवई की रेसिपी
Ingredients
- सेवइयां -250 ग्राम
- कच्चा आम-1 मध्यम आकार का
- तेल-2 - 3 टेबल स्पून
- सरसों दाने -1 छोटा चम्मच
- उड़द की दाल -2 टी-स्पून
- चने की दाल-1 छोटा चम्मच
- जीरा -1/2 छोटा चम्मच
- मूंगफली दाने -एक मुट्ठी
- लाल मिर्च-1-2 नग
- करी पत्ते-8-10
- धनिया के पत्ते- 1 कप बारीक कटे हुए
- नमक- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
पानी उबालकर उसमें तेल और नमक डालें और उसमें सेंवइयां डालें। उबलने पर सेंवइयां छन्नी में निकालकर अलग कर लें।
- Step 2:
कढ़ाही में तेल डालकर उसमें सरसों के सरसों दाने, उड़द दाल, करी पत्ता और प्याज डालकर भूनें और उसमें मसाले मिलाएं।
- Step 3:
भुने मसालों में कच्चे आम के लच्छे डालें और सेवइयां मिलाएं।
- Step 4:
5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने के बाद ऊपर से घी और धनिया डालें और कच्चे आम के लच्छों से गार्निश करें।
- Step 5:
सेवइयां तैयार हैं, गरमा गरम सर्व करें और इसका स्वाद उठाएं।
बनाने का तरीका

- कच्चे आम की सेवई (सेवई खीर की रेसिपी) बनाने के लिए आपको सबसे पहले पानी उबालना होगा और उस पानी में थोड़ा तेल और नमक डालें। जब पानी उबलने लगे उसमें सेंवइयां डालें। सेंवइयां जब पकने लगें इन्हें छन्नी में निकालकर पानी अलग कर दें और अलग रख दें।
- एक कढ़ाही में तेल डालें और उसमें सरसों के दाने डालें। सरसों के दाने चिटकने लगें तब उसमें उड़द दाल डालें और कटी हुई प्याज डालकर गोल्डन होने तक तलें और उसमें करी पत्ते और लाल मिर्च डालें। जैसे ही प्याज गोल्डन हो जाए उसमें मसाले मिलाएं और कच्चे आम के लच्छे बनाकर डालें।
- कढ़ाही में सेवइयां डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए सेवइयां पकने दें और ऊपर से एक चम्मच घी और हरी धनिया डालें।
- सेवइयां तैयार हैं इन्हें कच्चे आम के लच्छों से गार्निश करें और गरमा -गर्म सर्व करें और इसका स्वाद उठाएं।
इसे जरूर पढ़ें:घर पर झटपट बनाएं हेल्दी सेवई उपमा, ये है पूरी विधि
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।