आम की सब्जी और चटनी नहीं अब बनाएं 'चाट और फिंगर चिप्स', जानें रेसिपी

आम फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता है। गर्मी का मौसम आते है आम के कितने प्रकार आपको देखने को मिलते हैं। सफेदा, लंगड़ा, अल्फांजो, दशहरी, तोतापुरी और न जाने कितनी वैरायटी ऐसी होती हैं जिन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं और बहुत चाव से खाते हैं। आपने आम का मैंगो शेक, चटनी आचार, सब्जी, टॉपिंग्स डेजर्ट आदि तो खाए ही होंगे।
आज हम आपके लिए मैंगो के स्नैक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आपको एक बार ट्राई करके जरूर देखना चाहिए। ये स्नैक्स आपने अब तक नहीं बनाएं होंगे। आज जो आम की रेसिपी हम आपको बताएंगे वो आम की चाट और फिंगर चिप्स है। आइए जानें क्या है इसकी रेसिपी।
आम की चाट

सामग्री-
- 2 कच्चे आम
- 1 पका आम
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 1 नींबू का रस
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 कप मुरमुरा
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- काला नमक स्वादानुसार
- धनिया पत्ती
इसे भी पढ़ें : झटपट बनाएं कच्चे आम और लहसुन की चटपटी चटनी, जानें रेसिपी
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक पैन में मुरमुरे को लेकर 2 मिनट ड्राई रोस्ट करें।
- अब इसे निकालकर थोड़ा ठंडा कर लें। इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल में आम छोड़कर सारी सामग्री डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें आम को बारीक-बारीक काटकर मिला लें (3 नमकीन रेसिपीज)।
- ऊपर से धनिया डालकर इसे सर्व करें। आप इसमें चाहें तो सेव और मूंगफली भी डाल सकतेैहं।
आम के फिंगर चिप्स

सामग्री-
- 2 कच्चे आम
- 1 अंडा
- 1/2 कप मैदा
- नमक स्वादानुसार
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
इसे भी पढ़ें : आलू और प्याज छोड़ इस बार ट्राई करें आम का पराठा, जानें रेसिपी
बनाने का तरीका-
- कच्चे आम को छीलकर लंबा-लंबा काट लें।
- एक मिक्सिंग बाउल में अंडा डालकर फेंट लें। वहीं दूसरे बाउल में मैदा रखें।
- अब आम में नमक और मिर्च डालकर मिक्स करें। इसके बाद आम के टुकड़ों को पहले अंडे में फिर मैदे में कोट करके 5 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
- इसे फ्रिज से निकालें और गर्म तेल में डीप फ्राई कर लें। आपके आम के फिंगर चिप्स भी तैयार हैं। आप चटपटी हरी चटनी के साथ इसका मजा लें।
अब आप भी इन रेसिपी को घर पर तैयार करें और अपने परिवार को सरप्राइज करें। हम आपके लिए ऐसे ही स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आते रहेंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : freepik, vegrecipesofindia, youtube@CheezzKitchen
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।