Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

आलू और प्याज छोड़ इस बार ट्राई करें आम का पराठा, जानें रेसिपी

अगर आप सिंपल पराठा खाकर बोर हो गई हैं तो इस बार बनाएं आम पराठा। 
Updated:- 2022-06-21, 14:51 IST
mango paratha recipes

भारतीय लोगों को पराठे खाने का बेहद शौक होता है। हर जगह आपको आलू से लेकर प्याज तक के पराठे मिल जाएंगे। हालांकि, कई पराठे मौसम के हिसाब से भी बनते हैं। जैसे सर्दियों में मेथी का पराठा। क्या आपको भी पराठा खाना पसंद है? लेकिन आप केवल आलू और प्याज का ही पराठा बनाती हैं, तो इस बार आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए। गर्मी का मौसम है और इस समय में आम सबसे ज्यादा मिलते हैं। तो आपको आम का पराठा बनाना चाहिए। आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन यकीन मानिए यह पराठा बेहद टेस्टी होता है। चलिए जानते हैं इस बनाने का तरीका।

आम पराठा Recipe Card

आज हम आपको आम पराठा बनाना सिखाएंगे।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Hema Pant

Ingredients

  • 2 कप - गेहूं का आटा
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 1/2 कप - आम का गूदा
  • तेल

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले नमक, आम का गूदा और दो चम्मच तेल डालकर आटे को गूंथ लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद आटे की लोई बनाकर इसके अदंर आम का गूदा भर लें।

  3. Step 3:

    फिर आटे को रोटी की तरह बेल लें।

  4. Step 4:

    अब तवे पर तेल गर्म करें और फिर इस पर पराठा डालें।

  5. Step 5:

    पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से सेंक लें।

  6. Step 6:

    लीजिए तैयार है आपका आम पराठा। इसे अपनी पसंद अनुसार चटनी के साथ गर्म-गर्म परोसें।

विधि

  • आम का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आम का गूदा निकाल लें।
  • अब नमक, आम का गूदा और दो चम्मच तेल डालकर आटे को अच्छे से गूंथ लें।
  • अब आटे की लोई बनाएं।
  • इसके बाद लोई के अंदर आम का गूदा डालें।
  • पराठे की स्टफिंग आप अपनी पसंद अनुसार कर सकती हैं।
  • अब लोई को बेल लें।
  • अब गैस पर तवा रखें और तेल को गर्म कर लें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तब इस पर पराठा डालें और दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।(लच्छा पराठा रेसिपी)

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं लहसुन का पराठा, जानें रेसिपी

  • पराठा को तब तक पकाएं जब तक कि यह सुनहरा न हो जाए।
  • लीजिए तैयार है आपका आम पराठा।
  • इसे पुदीना या सॉस के साथ गर्म-गर्म परोसें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।