झटपट बनाएं कच्चे आम और लहसुन की चटपटी चटनी, जानें रेसिपी

गर्मियों का मौसम है, ऐसे में आम आपको हर घर में मिलेगा। कच्चे आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। क्या आपने इसकी चटनी खाई है? लेकिन सिंपल चटनी नहीं। आज हम आपको आम और लहसुन की चटपटी चटनी बनाना सिखाएंगे। आम और लहसुन का मिश्रण बेहद लाजवाब होता है। यकीन मानिए इस चटनी को खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
विधि
- सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धो लें।
- इसके बाद इसे छीलकर मोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब लहसुन को छीलकर एक कटोरी में रख लें।
- अब हरी मिर्च, धनिया और पुदीने के पत्तों को धो लें।
- फिर मिक्सी में लहसुन, धनिया, पुदीना ,हरी मिर्च, कच्चे आम, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर इसे पीस लें।
- चटनी को ज्यादा पतला न पीसें। इससे चटनी का स्वाद कम हो जाएगा।
कच्चे आम और लहसुन की चटपटी चटनी Recipe Card
कच्चे आम और लहसुन की चटपटी चटनी बनाने की आसान रेसिपी जानें। यह बेहद कम समय में बन जाती है।
Ingredients
- 3-4 कच्चे आम
- 5 लहसुन की कलियां
- 4-5 हरी मिर्च
- धनिया
- पुदीने के पत्ते
- नमक
Step
- Step 1:
सबसे पहले आम और लहसुन को छीलकर मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें।
- Step 2:
इसके बाद हरी मिर्च, धनिया और पुदीने के पत्तों को अच्छे से धो लें।
- Step 3:
अब मिक्सी में लहसुन, धनिया, पुदीना के पत्ते ,हरी मिर्च, कच्चा आम और नमक डालकर पीस लें।
- Step 4:
लीजिए तैयार है आपकी आम और लहसुन की चटपटी चटनी।
इसे भी पढ़ें: इन आसान रेसिपीज़ से गर्मियों में कच्चे आम से बनाएं 3 तरह की टेस्टी चटनियां
- अगर आप चटनी के स्वाद को दोगुना बढ़ाना चाहती हैं तो इसे सिल बट्टे में पीसें। (कच्चे आम और पुदीने की चटनी की रेसिपी)
- लीजिए तैयार है आपकी आम और लहसुन की चटनी।
- इसे दाल चावल और पराठे के साथ सर्व करें।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।