Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

मैगी मसाला से यूं तैयार करें क्रिस्पी मखाना स्नैक्स

अगर आपका मुंह का मज़ा खराब हो रहा है तो मैगी मसाला से बना ये स्नैक्स आपको जरूर ट्राई करना चाहिए यकीनन सबको पसंद आएगी। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-02-04, 07:00 IST
easy maggi masala makhana in hindi

मैगी मसाला ना केवल मैगी का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह खाने का भी स्वाद बढ़ा देता है। इसलिए तो अलग से मैगी मसाला बाजार में खूब बिकते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग मैगी मसाला सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस बार टेस्टी स्नैक्स बनाएं और अपने पूरे परिवार को खिलाएं।

जी हां, आप मैगी मसाला से मखाना तैयार कर सकती हैं। बता दें कि मखाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है और ये अलग-अलग तरह से खाया जा सकता है। न सिर्फ इसमें फाइबर भरपूर होता है बल्कि ये एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज के साथ आता है। इसलिए इसके स्नैक्स बहुत ही पौष्टिक और लाभकारी होते हैं, तो आइए जानते हैं आसान रेसिपी क्या है।

मैगी मसाला मखाना Recipe Card

यूं तैयार करें मैगी मसाला मखाना स्नैक्स।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 100 ग्राम- मखाने
  • 1 चम्मच- देसी घी
  • 1 पैकेट- मैगी मसाला

Step

  1. Step 1:

    मखाना बनाने के लिए एक बाउल में 100 ग्राम मखाना निकालें।

  2. Step 2:

    फिर एक पैन गैस पर रखें और देसी घी को पिघला लें।

  3. Step 3:

    घी में मसाला मिलने के बाद मखाना डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

  4. Step 4:

    बस आपके मखाना स्नैक्स तैयार हैं, जिसे स्टोर करके भी रखा जा सकता है। 

बनाने का तरीका

Makhana recipe

  • मखाना बनाने के लिए एक बाउल में 100 ग्राम मखाना निकालें।
  • फिर एक पैन गैस पर रखें और देसी घी को पिघला लें।
  • अब इसमें मैगी मसाला डालकर 2 मिनट तक पकने दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- सर्दियों में मखाने से तैयार करें ये लजीज व्यंजन, स्वाद के साथ-साथ मिलेगा भरपूर पोषण

  • घी में मसाला मिलने के बाद मखाना डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
  • बस आपके मखाना स्नैक्स तैयार हैं, जिसे स्टोर करके भी रखा जा सकता है बस एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।