अक्सर लोगों को मैकरोनी पसंद होती है। मैकरोनी को बनाना बेहद ही आसान है। आप मैकरोनी को कई तरीकों से बना सकती हैं। मैकरोनी बनाने में समय भी कम लगता है। इसलिए इस वीकेंड अपने बच्चों के लिए इन मैकरोनी रेसिपीज को ट्राई करें।
वेजिटेबल मैकरोनी

सामग्री
- 250 ग्राम- मैकरोनी
- पीली शिमला मिर्च-1
- शिमला मिर्च-1 (हरी मिर्च)
- लाल शिमला मिर्च-1
- मक्खन-2 बड़े चम्मच
- सफेद मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
- आवश्यकता अनुसार नमक
- 4 बड़े चम्मच-टमॅटो कैचप
- प्याज-2
- चीज़-50 ग्राम
- मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
- कप कॉर्न-1/4
विधि
- सबसे पहले सारी सब्जियों को काट लें और मैकरोनी को उबाल लें।
- इस टेस्टी रेसिपी को बनाने के लिए एक साफ चॉपिंग बोर्ड लें और सभी सब्जियों को धोकर काट लें। इसके बाद कटी हुई सब्जियों को अलग रख दें।
- अब मैकरोनी को मीडियम हीट पर उबाल लें।
- इसके बाद पैन को मीडियम हीट पर गरम होने के लिए रख दें। इसमें मक्खन डालें। मक्खन के पिघलने पर इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर सब्जियों को नरम होने तक भून लें।
- सब्जियां भूनने के बाद इसमें टोमैटो कैचपडालें। सॉस के साथ सब्जियों को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, सफेद मिर्च पाउडर और नमक डालें।
- सब्जियों को एक बार फिर से चलाते हुए 5-7 मिनिट तक पकाएं। सबसे आखिर में उबली हुई मैकरोनी डालें और 5 मिनट तक मैकरोनी को चलाते रहें।
- इसके बाद मैकरोनी में ऊपर से कद्दूकस कर चीज़ से गार्निश कर लें।
- गरम-गरम परोसें।
मैक और चीज़ मैकरोनी

सामग्री
- मक्खन
- कप मैकरोनी-1/3
- चेडर चीज़-3/4कप
- दूध-2 बड़े चम्मच
- कप पानी-1/4
- ऑरिगेनो
विधि
- माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए मैकरोनी को एक बाउल में रख दें।
- मैकरोनी में दूध और कद्दूकस किया हुआ चीज़डालें।
- इसे अच्छे से हिला लें। (फ्रेंच फ्राइज रेसिपी जानें)
- इसके बाद बाउल को एक मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें।
- अब आपकी चीज़ एंड मैक मैकरोनी तैयार है।
- इसे ऑरिगेनो से गार्निश करें।
रेड सॉस मैकरोनी

सामग्री
- तेल
- लहसुन
- रेड चिली फ्लेक्स
- ब्लैक पेपर पाउडर
- मिक्स्ड हर्ब
- टोमैटो कैचप
- चीनी
- टोमैटो प्यूरी
- नमक
- ऑरिगैनो
विधि
- सबसे पहले एक पैन में पानी तेल और नमक डाल लें।
- इसके बाद इसमें मैकरोनी डाल दें।
- मैकरोनी को 5-7 सात मिनट तक उबलने दें। इस बात का खास ध्यान रखें कि मैकरोनी ज्यादा गले नहीं। इसके लिए आप मैकरोनी के एक टुकड़े को खाकर या तोड़कर देख सकते हैं।
- फिर मैकरोनी के पानी को छान लें। (राजमा पैटी बर्गर की रेसिपी)
- पैन में तेल और कटा हुआ लहसुन डालें। लहसुन को भूरा होने तक फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी डालें और मीडियम हीट पर पकाएं।
- जब प्यूरी साइड से हटने लगे तब इसमें रेड चिली फ्लेक्स, ब्लैक पेपर पाउडर, ऑरिगेनो, मिक्स्ड हर्बस, टोमैटो कैचप और चीनी मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद इसमें मैकरोनी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। रेसिपी जुड़े ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए हमे कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी से।
Recommended Video
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों