फ्रेंच फ्राइज़ बनाकर अपने बच्चों को दें सरप्राइज, जानें रेसिपी

हम में से ज्यादातर लोगों को फ्रेंच फ्राइज़ बहुत पसंद है! हर बार जब हम किसी कैफे में जाते हैं, तो हम हमेशा अपने नॉर्मल ऑर्डर के साथ-साथ फ्रेंच फ्राइज़ भी ऑर्डर करते हैं। इसके साथ ही फ्रेंज फ्राइज़ बच्चों का भी सबसे पसंदीदा स्नैक बन गया है। लेकिन हर बार बाहर से मंगवाने से बेहतर है कि आप इसे घर पर बनाएं। फ्रेंच फ्राइज़ बनाने में बेहद आसान होते हैं। फ्रेंज फ्राइज़ बनाने के लिए आपको केवल कुछ ही चीजों की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
फ्रेंच फ्राइज़ Recipe Card
आज हम आपको फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे।
Ingredients
- 4 आलू
- 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 3 बड़े चम्मच लहसुन पाउडर
- 1 छोटा चम्मच अजवायन पाउडर
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- चुटकी भर हल्दी
- आवश्यकता अनुसार नमक
- तलने के लिए तेल
Step
- Step 1:
आलू को धोकर छील लें। इन्हें पतले फ्राइज़ में काट लें।
- Step 2:
आलू को गर्म पानी में कुछ मिनट के लिए भिगो दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। किचन टॉवल से आलू को सूखा लें।
- Step 3:
एक पैन में तेल डालकर आलू को गोल्डम और क्रिस्पी होने तक तल लें।
- Step 4:
एक कटोरे में काली मिर्च पाउडर, लहसुन पाउडर, जीरा पाउडर, दालचीनी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अजवायन पाउडर और आवश्यकतानुसार नमक मिलाकर पेरी पेरी मसाला बना लें।
- Step 5:
पेरी-पेरी मसाले को सभी फ्राइज़ पर छिड़कें और फिर अच्छे से मिला लें।
- Step 6:
गरमा गरम फ्रेंच फ्राइज़ को टमॅटो कैचप के साथ परोसें।
- Step 7:
अगर आपको रेसिपी अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
विधि
- फ्रेंज फ्राइज बनाने के लिए चार आलू लें और उन्हें अच्छे से धो लें। आलू को धोने के बाद इसे पतले-पतले और लंबे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आलू को गर्म पानी में भिगने के लिए रख दें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आलू का स्टार्च निकलने लगेगा।
- जब आलू से स्टार्च निकल जाए तो इसके बाद आलू को ठंडे पानी से धो लें। ठंडे पानी से धोने से आलू में बचा अतिरिक्त स्टार्च भी निकल जाता है। यह ट्रिक आपके फ्रेंज फ्राइज़ को क्रिस्पी बनाने में भी मदद करती है।
- इसके बाद एक तौलिए या टिशू का उपयोग करें और फ्राइज को अच्छे से सूखा लें। टिशू और तौलिया में आलू को रखने से सारा पानी बाहर निकल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: पूरी दुनिया में कई तरह से बनाए जाते हैं फ्रेंच फ्राइज़, जानिए इसके बारे में
- इसके बाद एक गहरा पैन लें और उसमें तेल डालें और गरम करें । जब तेल गरम होने लगे तो इसमें फ्राइज़ डालना शुरू करें। फ्राइज़ को तब तक फ्राई करें जब तक की यह गोल्डन और क्रिस्पी होने लगें।
- हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको एक ही बार में सारे फ्राइज नहीं डालने चाहिए इससे फ्राइज़ अच्छे से पकते नहीं हैं और टूटने लगते हैं।
- फ्राइज के गोल्डन होने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
- इसके बाद एक बाउल में काली मिर्च पाउडर, लहसुन पाउडर, जीरा पाउडर, दालचीनी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अजवायन पाउडर और आवश्यकतानुसार नमक डालें। अब आपका पेरी पेरी मसाला तैयार है।
- आप पेरी- पेरी मसाला को एक महीने तक किसी एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं और अन्य स्नैक्स में भी फ्लेवर ऐड करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फ्राइज़ के ऊपर पेरी पेरी मसाला छिड़कें और इसे फ्रेंच फ्राइज़ में अच्छे से मिला लें। लीजिए तैयार है आपका फ्रेंच फ्राइज़ और अब इसे टमॅटो कैचप के साथ परोसें।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।