Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

स्नैक में घर पर ही बनाएं राजमा पैटी बर्गर, जानें रेसिपी

अगर आप भी स्नैक के लिए कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो इस बार घर पर बनाएं राजमा पैटी बर्गर, जानें रेसिपी।
Updated:- 2021-09-14, 10:27 IST
rajma patty burger easy recipe

बच्चों के सबसे पसंदीदा स्नैक में बर्गर ज़रूर शामिल रहता है। बच्चे बर्गर को इतना प्यार से खाते हैं कि उनका एक बर्गर से पेट ही नहीं भरता है। लेकिन, हर बार घर के बाहर जाकर बर्गर खाना भी ठीक नहीं होता है। आज रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको राजमा पैटी बर्गर की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं और वो भी बहुत कम समय में। यक़ीनन राजमा पैटी बर्गर को बच्चे खाकर बेहद ही खुश हो जाएंगे। बच्चों के साथ-साथ घर के बड़े लोग भी खूब पसंद करेंगे, तो आइए जानते हैं रेसिपी के बारे में।

राजमा पैटी बर्गर Recipe Card

इस आसान विधि से आप भी बनाएं राजमा पैटी बर्गर।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • आलू-3
  • उबले राजमा-1/2 कप
  • मटर-1/2 कप
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • चाट मसाला-1/2 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • तेल-2 चम्मच
  • प्याज-1 कटा हुआ
  • टमाटर-1 कटा हुआ
  • कॉर्न फ्लोर-2 चम्मच
  • बन ब्रेड-2

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप उबले हुए आलू, मटर और राजमा को किसी बर्तन में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

  2. Step 2:

    अब इसमें नमक, लाल मिर्च आदि चीजों को डालकर भी अच्छे से मिक्स कर लें।

  3. Step 3:

    अब इस मिश्रण में से लेकर टिक्की के आकार में बना लें और कॉर्न फ्लोर में अच्छे से लपेट लें।

  4. Step 4:

    इसके बाद एक पैन में तेल गरम करके टिक्की को ब्राउन होने तक फ्राई करके अलग रख लीजिए।

  5. Step 5:

    इसके बाद इसी पैन में बन ब्रेड को बीच में काटकर गरम कर लें और बीच में राजमा टिक्की को डालें।

  6. Step 6:

    बन ब्रेड के बीच में टिक्की रखने के बाद प्याज, टमाटर और चाट मसाला डालकर कुछ देर टोस्ट कर लीजिए।

  7. Step 7:

    यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

बनाने का तरीका

  • राजमा पैटी बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले आप उबले आलू के साथ राजमा और मटर को अच्छे से मैश करके किसी बर्तन में रख लीजिए। अब इस मिश्रण में नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।(हेल्दी सोया बर्गर की रेसिपी)
  • सभी सामग्री मिक्स करने के बाद इस मिश्रण में से लेकर टिक्की के आकार में बना लीजिए। इधर एक पैन में तेल गरम होने के लिए रखें। तेल गरम होने के बाद टिक्की को कॉर्न फ्लोर में लपेटकर ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राई कर लें और किसी बर्तन में निकाल लें।

rajma patty burger recipe inside

  • इसके बाद इसी पैन में बन ब्रेड को बीच में से काटकर गर्म होने के लिए रख दें। जब ब्रेड गरम हो जाए तो बर्तन में निकाले और ब्रेड के बीच में प्याज, टमाटर, टिक्की और चाट मसाला डालें।
  • सभी सामग्री को डालने के बाद ब्रेड को फिर से पैन में डालें और कुछ देर के लिए अच्छे से टोस्ट कर लीजिए। तैयार है टेस्टी और लाजवाब राजमा पैटी बर्गर।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।