त्योहार पर या किसी खास मौके पर हर किसी को कुछ ना कुछ खास खाना पसंद होता है। अगर आप इस साल अपनी दिवाली के लिए मेन्यू प्लान कर रही हैं तो फ्रूट्स श्रीखंड की रेसिपी जान लें। घर पर अगर खास डिनर पार्टी प्लान कर रही हैं तो इस बार आप अपने मेहमानों की मीठा जरुर खिलाएं और मीठे में सिर्फ फ्रूट्स श्रीखंड खिलाएं।
श्रीखंड और फ्रूट्स दोनों ही आपकी सेहत के लिए हेल्दी होते हैं और जब आप इससे बनने वाली टेस्टी फ्रूट्स श्रीखंड रेसिपी के बारे में जान लेंगी तो आप भी कुछ मीठा कुछ हेल्दी जरुर खा पाएंगी। तो आइए आपको बताते हैं कि आप अपने घर पर फूट्स श्रीखंड कैसे बना सकती हैं।
बनाने का समय- 20-30 मिनट
कितने लोगों के लिए- 4-6
फ्रूट्स श्रीखंड बनाने की सामग्री
- हंग कर्ड - 2 कप
- सेब - 1 (बारीक कटा हुआ)
- अंगूर - 100 ग्राम (बारीक कटे हुए)
- अनार - 1
- कीवी - 1 (बारीक कटी हुई)
- अखरोट - 7-8 (बारीक कटे हुए)
- पाउडर चीनी - 1/2कप (75 ग्राम)
- छोटी इलायची - 2-3 (दरदरी कुटी हुई)
- दूध - 1 टेबल स्पून
- केसर - 7-8 धागे

फ्रूट्स श्रीखंड बनाने की विधि
ऐसे बनाएं हंग कर्ड
श्रीखंड बनाेन के लिए सबसे पहले हंग कर्ड तैयार करनी होती है।
हंग कर्ड बनाने के लिए एक बाउल लें और उस पर छलनी रखें और छलनी पर मलमल या पतले साफ कपड़े को रख कर इसमें 4 कप ताजा दही डाल दें और कपड़े को चारों ओर से इकट्ठा करके वापस छलनी में रखें।
1- 2 घंटे में दही का सारा पानी निचुड कर छलनी के नीचे रखे बाउल में चला जाएगा और कपड़े में गाढ़ा दही रह जाएगा।
Read more: घर पर बनाकर खाएं केसरिया शाही इलायची खीर
इस तरह से हंग कर्ड बन कर तैयार हो जाएगा। 4 कप दही से 2 कप हंग कर्ड बनकर तैयार होता है।
केसर के धागे दूध में डालकर रख दीजिये, केसर दूध में घुल जाएगा।
हंग कर्ड को प्याले में निकाल लीजिए, इसमें पाउडर चीनी, केसर वाला दूध, इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. 2-3 मिनिट अच्छे से फैंट लेने के बाद चिकना मिश्रण बन कर तैयार है।
Read more:कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो रोटी की जगह बनाएं बर्फी का परांठा
मिश्रण में बारीक कटे हुए अंगूर, सेब, कीवी, 2-3 टेबल स्पून अनार के दाने और 2-3 टेबल स्पून बारीक कटे अखरोट डाल दीजिए. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
मिश्रण को 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए. 1 घंटे बाद प्याले को फ्रिज से निकालिये और ठंडा ठंडा श्रीखन्ड परोसिये और खाइये। श्रीखण्ड को सर्व करने के लिए एक छोटा सा प्याला लीजिए, इसमें सबसे पहले बारीक कटे फ्रूट से डाल दीजिए इसके बाद इसमें थोड़ा सा श्रीखण्ड डाल कर फ्रूट से इसे गार्निश कर दीजिए. स्वाद से भरा श्रीखण्ड खाने के लिए तैयार है।
टिप्स- सिर्फ फ्रेश दही से ही श्रीखंड बनाएं नहीं तो स्वाद बिगड़ जाएगा। आप मौसम वाले फ्रूट्स का ही इस्तेमाल करें। आप चाहें तो इसमें चीनी, शुगर फ्री या बिना चीनी के भी इसे बना सकती हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों