Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:08 AM IST

इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं लौकी का स्वादिष्ट पुलाव और खाने का लें भरपूर मज़ा

खाने में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें लौकी पुलाव की ये आसान रेसिपी।   
Updated:- 2021-04-26, 11:01 IST
lauki pulav MAIN

लौकीएक ऐसी सब्जी है जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। गर्मियों के मौसम में बहुतायत में मिलने वाली सब्जियों में से एक सब्जी लौकी से कई तरह के लजीज़ व्यंजन तैयार किये जा सकते हैं। आमतौर पर लौकी को एक ऐसी सब्जी माना जाता है जो कई बीमारियों से मुक्ति दिलाती है और शरीर को स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करती है।

वैसे तो लौकी से कई तरह के व्यंजन तैयार किये जा सकते हैं, लेकिन लौकी से बनाए जाने वाले पुलाव का स्वाद ही लाजवाब है। ये पुलाव बड़ों के साथ बच्चों को भी पसंद आएगा और ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आइए जानें लौकी पुलाव की आसान रेसिपी।

लौकी पुलाव की रेसिपी Recipe Card

लौकी के पुलाव की आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 20 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • चावल- 4 कप
  • लौकी के टुकड़े- 4 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर-2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर-1 चम्मच
  • जीरा पाउडर-1 चम्मच
  • धनिया पाउडर-1 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • दही- 1 कप
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- 2 चम्मच
  • प्याज पतले कटे हुए -2
  • टमाटर बारीक कटा हुआ- 3
  • धनिया पत्ती बारीक कटी हुई -1 कप
  • तेल- आवश्यकतानुसार
  • घी- 1 बड़ा चम्मच
  • तेज पत्ता -2
  • दालचीनी छोटी-2
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 2-3

Step

  1. Step 1:

    एक कुकर को गैस में रखें और उसमें घी डालें। घी गरम होने पर उसमें तेज पत्ते, दालचीनी, जीरा जोड़ें।

  2. Step 2:

    इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालें। प्याज को हल्का भूरा होने तक भूनें। इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।

  3. Step 3:

    इसमें कटे हुए टमाटर के साथ कटी हुई हरी मिर्च डालें और इसमें लौकी के छोटे कटे हुए टुकड़े मिलाएं।

  4. Step 4:

    लौकी के टुकड़ों को अच्छी तरह से पकने दें और ऊपर से इसमें दही, लाल मिर्च, हल्दी, जीरा और धनिया पाउडर भी मिलाएं।

  5. Step 5:

    सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स करें और चावल मिलाएं। कुकर का ढक्कन बंद करें और एक सीटी आने दें। एक सीटी आने के बाद 5 मिनट के लिए गैस की फ्लेम धीमी करें।

  6. Step 6:

    5 मिनट बाद गैस बंद कर दें और सीटी ठंडी होने पर कुकर खोलकर पुलाव को हरी धनिया से गार्निश करें। सर्व करें और इसका स्वाद उठाएं।

बनाने का तरीका

  • लौकी पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक कुकर को गैस में रखें और उसमें घी डालें। घी गरम होने पर उसमें तेज पत्ते, दालचीनी, जीरा जोड़ें। इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालें। प्याज को हल्का भूरा होने तक भूनें।
  • जब प्याज हल्का भूरा हो जाए तब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। जब प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट अच्छी तरह से भुन जाए तब इसमें कटे हुए टमाटर के साथ कटी हुई हरी मिर्च डालें और इसमें लौकी के छोटे कटे हुए टुकड़े मिलाएं।
  • लौकी के टुकड़ों को अच्छी तरह से पकने दें और ऊपर से इसमें दही, लाल मिर्च, हल्दी, जीरा और धनिया पाउडर भी मिलाएं। सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स करें और चावल मिलाएं।

lauki pulav recipe

  • एक बड़े चम्मच घी डालकर चावल और सब्जियों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स करें। कुकर का ढक्कन बंद करें और एक सीटी आने दें। एक सीटी आने के बाद 5 मिनट के लिए गैस की फ्लेम धीमी करें।
  • 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें और सीटी ठंडी होने पर कुकर खोलकर पुलाव को हरी धनिया से गार्निश करें। गरमा -गरम लौकी पुलाव तैयार है। प्लेट में सर्व करें और रायते या चटनी के साथ इसका स्वाद उठाएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।