Easy Recipes: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ढाबे जैसी मसालेदार हरी मिर्च फ्राई, जानें रेसिपी

भारत में ज्यादातर घरों में खाने का जायका बढ़ाने के लिए महिलाएं सब्जी के अलावा चटनी,अचार, रायता या फिर चटपटा सलाद जरूर सर्व करती हैं। मगर कई बार ऐसा होता है कि सब्जी खाने की बजाय कुछ मसालेदार खाने का मन करता है, लेकिन महिलाओं के कुछ समझ नहीं आता। अगर आपका भी कुछ मसालेदार खाने का मन कर रहा है तो यकीनन हरी मिर्च फ्राई की यह रेसिपी आपको पसंद आएगी।
हरी मिर्च न सिर्फ तीखी होती है बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। आप हरी मिर्च में केवल 10 मिनट में तड़का लगा सकती हैं और किसी भी सब्जी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि आप घर पर हरी मिर्च फ्राई कैसे कर सकती हैं।
मसालेदार हरी मिर्च फ्राई Recipe Card
आप इन आसान स्टेप्स सेमसालेदार हरी मिर्च फ्राई तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 300 ग्राम- हरी मिर्च
- 1 चम्मच- राई
- 2 चम्मच- धनिया पाउडर
- 1 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच-जीरा पाउडर
- 1 चम्मच- चाट मसाला
- 1/2 चम्मच- सौंफ का दरदरा पाउडर
- 3 चम्मच- तेल
- आधा चम्मच- नींबू का रस
Step
- Step 1:
हरी मिर्च फ्राई करने के लिए सबसे पहले आप हरी मिर्च को धोकर सूखा लें।
- Step 2:
अब एक-एक करके हरी मिर्च को बीच से काटकर बीज निकाल लें।
- Step 3:
अब गैस पर पैन गर्म करें और राई और हरी मिर्च डालकर हल्की आंच पर फ्राई कर लें।
- Step 4:
जब मिर्च सॉफ्ट होने लगे तो इसमें सभी मसाले डालकर फ्राई कर लें।
- Step 5:
आप इसे लगभग 2 मिनट तक पकने दें और गैस बंद कर दें। बस आपकी हरी मिर्च फ्राई तैयार है।
बनाने का तरीका
- हरी मिर्च फ्राई करने के लिए सबसे पहले आप हरी मिर्च को धोकर सूखा लें। बेहतर होगा कि आप छोटी हरी मिर्च का चुनाव करें।
- अब एक-एक करके हरी मिर्च को बीच से काटकर बीज निकाल लें और 10 मिनट के लिए पंखे के नीचे रख दें। (दही वाली मिर्च की रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें- स्पाइसी खाने वालों ट्राई करें मिर्ची की ये 3 रेसिपी, बढ़ जाएगा आपके खाने का स्वाद
- अब गैस पर पैन गर्म करें और इसमें दो चम्मच तेल डाल दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें राई और हरी मिर्च डालकर हल्की आंच पर फ्राई कर लें। (हरी मिर्च और अदरक का चटपटा अचार रेसिपी)
- जब मिर्च सॉफ्ट होने लगे तो इसमें लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर,जीरा पाउडर आदि डालकर मिला लें। मगर इस दौरान आप मिर्च को लगातार चलाती रहें।
इसे ज़रूर पढ़ें- क्या आपने कभी चखी है स्वादिष्ट और चटपटी हरी मिर्च की सब्जी? जानें रेसिपी
- आप इसे लगभग 2 मिनट तक पकने दें और गैस बंद कर दें। अब मिर्च को एक बाउल में निकाल लें और ऊपर से नमक,चाट मसाला और नींबू डालकर सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।