ऐसे बनाएं खजूर की चटनी, खाते ही रह जाएंगे लोग

खट्टी-मीठी और चटपटी चटनी दोनों का ही अपना एक अलग स्वाद है। भारत में सब्जी के साथ साथ ड्राई फ्रूट्स की भी चटनी बनाई जाती है। खासतौर पर सर्दी में ड्राई फ्रूट्स खाने से सेहत अच्छी रहती है। क्या आपको खजूर पसंद हैं ? आप इसे खीर, हलवा या किसी डेजर्ट में डालकर खाती हैं। किसी मीठी डिश में खजूर को कद्दूकस करके डालने से खाने का फ्लेवर बढ़ जाता है।
क्या आपने कभी खजूर की चटनी खाई है? अब आप सोच रही होंगी कि भला खजूर की भी चटनी बनती है? यह कहा जा सकता है कि हम भारतीय हर चीज को चटनी में बदलना जानते हैं। अगर आपने अभी तक खजूर की चटनी का स्वाद नहीं चखा है तो इस बार घर पर ट्राई करें। आप दो तरीके से इसकी चटनी बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं खजूर की चटनी बनाने का तरीका तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
खट्टी-मीठी चटनी बनाएं
खजूर मीठे होते हैं। ऐसे में अगर आप इसमें कुछ अन्य चीज नहीं मिलाएंगी तो चटनी बेहद मीठी हो जाएगी। इसलिए आपको इस बार सिंपल के बजाय खट्टी-मीठी चटनी बनानी चाहिए।
आवश्यक सामग्री
- 200 ग्राम खजूर
- 1 चम्मच अदरक पाउडर
- 20 ग्राम इमली
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
इसे भी पढ़ें:10 मिनट में बनाएं नारियल की ये डिफरेंट स्टाइल चटनी
क्या करें?
- सबसे पहले एक बाउल में थोड़ा सा पानी डालकर इसमें खजूर को भिगो लें। फिर इमली को भी पानी में भिगोकर कम से कम 3-4 घंटे तक के लिए रख दें।
- अब खजूर के बीज अलग करके इसे मिक्सी में पीस लें। अगर आपको लगे कि पेस्ट गाढ़ा हो रहा है तो इसमें पानी मिलाकर दोबारा ब्लेंड करें। चटनी पतली होनी चाहिए।
- अब गैस पर पैन को गर्म करने के लिए रख दें।
- फिर इसमें खजूर का पेस्ट, 1 चम्मच अदरक पाउडर, इमली का पल्प, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।
- अब इसे 5 मिनट के लिए कम आंच पर पकने दें। (नींबू की खट्टी-मीठी चटनी)
- लीजिए बन गई आपकी खजूर की खट्टी- मीठी चटनी।
- आप इसे गोलगप्पे या ब्रेड पकोड़े के साथ सर्व कर सकती हैं।
नोट: लाल मिर्च की मात्रा अधिक होने से चटनी चटपटी हो जाएगी। इसलिए आप चाहें तो इसके लिए कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का उपयोग कर सकती हैं। इससे चटनी को अच्छा रंग मिलेगा।
नींबू वाली खजूर की चटनी
नींबू एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल खाने में सबसे ज्यादा किया जाता है। फीके खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए नींबू से बेहतर कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। क्या आपने कभी नींबू से बनी खजूर की चटनी टेस्ट की है? यह रेसिपी एकदम लेटेस्ट है।
आवश्यक सामग्री
- 1 नींबू
- 100 ग्राम खजूर
- 1 चम्मच अमचूर पाउडर
क्या करें?
- नींबू वाली खजूर की चटनी बनाने के लिए आपको खजूर को पानी में कुछ घंटे तक भिगोकर रखना होगा।
- जब यह अच्छे से भीग जाए तब इसके बीज को हटाकर मिक्सी में पीस लें।
- अब इसमें थोड़ा सा नींबू और 1 चम्मच अमचूर पाउडर डालें।
- फिर इसे मिक्स कर लें और बन गई आपकी खजूर की चटनी।
इसे भी पढ़ें:भाई दूज पर बनाएं ड्राई फ्रूट्स की लजीज चटनी, जानें तरीका
इन बातों का रखें ध्यान

- चटनी में नमक की मात्रा का खास ध्यान रखें। अगर नमक ज्यादा हो जाएगा तो चटनी का स्वाद बिल्कुल बदल जाएगा।
- खजूर की चटनी को तेल में न पकाएं।
- चटनी बनाते वक्त पानी का इस्तेमाल कम करें। खजूर की चटनी गाड़ी अच्छी लगती है। अगर यह पतली हो जाएगी तो सौंठ की चटनी जैसी लगेगी।
- चटनी को एक टाइट बॉक्स में रखकर फ्रिज में स्टोर कर दें। अगर आप 2-3 महीने तक चटनी को स्टोर करके रखना चाहती हैं तो इसके लिए जिप लॉक बैग का इस्तेमाल करें और फ्रीजर में रख दें। खाने से पहले इसे डिफ्रोस्ट जरूर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।