एक कप कॉफी फ्राप्पे कर देगी आपकी सारी टेंशन दूर

कॉफी के शौकीन हैं तो आप एक बार हॉट कॉफी या कोल्ड कॉफी की जगह कॉफी फ्राप्पे पीएं। इसका स्वाद आपकी सारी टेंशन दूर कर देगा।
Updated:- 2018-10-31, 19:02 IST
easy coffee frappe recipe main

कॉफी इंडिया हो फिर विदेश हर जगह हर किसी को कॉफी पसंद होती है। कॉफी कई तरह की होती है। लेकिन आप अगर कॉफी के स्वाद को कुछ ज्यादा ही पसंद करती हैं तो कॉफी फ्राप्पे आपको एक बार जरुर पीनी चाहिए। ये कॉफी ग्रीक की स्पेशेलिटी है लेकिन आप इसे ना सिर्फ महंगे रेस्टोरेंट में पी सकती हैं बल्कि अपने घर पर भी इसे आसानी से बना सकती हैं। 

कॉफी बनाने का तरीका थोड़ा अलग तो होता ही है लेकिन कार्डमम स्पाइस्ड कॉफी फ्राप्पे बनाने का तरीका कुछ और अलग है लेकिन ये जरुर बता दें कि कार्डमम स्पाइस्ड कॉफी फ्राप्पे बनाना बहुत ही आसान है। 

कॉफी फ्राप्पे बनाने का समय- 20-30 मिनट 

कॉफी फ्राप्पे- 4 लोगों के लिये ऐसे बनाएं

कार्डमम स्पाइस्ड कॉफी फ्रैप्पे बनाने की सामग्री

  • कॉफी पाउडर- 8 चम्मच 
  • दूध- 4 कप
  • छोटी इलायची- 10-12
  • आईस क्यूब- 10-15 या अपनी पसंद से ज्यादा कम भी कर सकती हैं
  • थिक शक्कर सिरप- 4 चम्मच या स्वादानुसार 

Read more: क्या आप इंडिया के पहले Selfie coffee cafe के बारे में नहीं जानती?

easy coffee frappe recipe

कार्डमम स्पाइस्ड कॉफी फ्रैप्पे बनाने की विधि

कॉफी पावडर को 12 बड़े चम्मच गुनगुने पानी में घोलकर एक काढ़ा बनायें।

एक हमामदस्ते में इलाइची कूटें और कॉफी के काढ़े में डालें और अच्छे से मिलायें ताकि पूरा स्वाद पानी में आ जाये।

एक कॉकटेल शेकर में डालें एक कप दूध और साथ में डालें कुछ बर्फ के क्यूब्स्, इलाइची वाले काढ़े का एक भाग और 2 बड़े चम्मच चीनी की चाश्नी और शेकर को अच्छे से हिलायें।

इससे एक ग्लास के लिये फ्रैप्पे बनेगा। इसी तरह बाकी के तीन ग्लास के लिये भी फ्रैप्पे बनायें।

एक ग्लास में काफी सारे बर्फ के क्यूब्स् रखें और ऊपर से डालें फ्रैप्पे और ठंडा परोसें।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।