बैचलर हैं तो नाश्ते के लिए ये चार सैंडविच की रेसिपी आपके लिए है बेस्ट ऑप्शन

एक बैचलर के लिए सबसे अधिक कुछ मुश्किल होता है तो वो है खाना और नाश्ता बनाना। अगर नौकरी करते हैं तो ये दिक्कत और भी अधिक हो जाती है। ऑफिस से लेकर घर का काम और फिर नाश्ता बनाना काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। ऐसे में अमूमन बाहर से कुछ मंगा के खाना पड़ता है। समय कम होने की वजह से कुकिंग करने का टाइम नहीं मिल पता, तो कभी झट से नाश्ता बनाने की रेसिपीज मालूम नहीं होती। आज इस लेख में मैं आपकी इसी मुश्किल को दूर करने आया हूं। खास कर उन बैचलर के लिए जिन्हें सुबह में जल्दी से ऑफिस या फिर किसी अन्य काम के लिए निकलना हो। आज आपको कुछ सैंडविच की रेसिपीज के बारे में बताने जा रहा हूं जिसे आप आसानी से और बहुत कम समय में बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं-
1-वेज मेयो सैंडविच

अगर आपको बहुत कम समय में किसी सैंडविच को बनाना है तो ये सैंडविच आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें मेयोनेज़ के साथ हरी सब्जी का इस्तेमाल किया जाता है। ब्रेकफास्ट के लिए यह बढ़िया रेसिपी है। अगर आपको ऑफिस जाने के लिए देर हो रही है तो आसानी से और बहुत कम समय में इसे बना सकते हैं।
सामग्री-
ब्रेड-4 पीस, प्याज-1 कटा हुआ, हरी सब्जी-1 कप कटे हुए, मेयोनेज़-2 चम्मच, नमक-1/2 चम्मच, पुदीना-पत्ता-1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले हरी सब्जी को एक बर्तन में रख कर मेयोनेज़ के साथ मिक्स कर लीजिए।
- अब इसमें नमक और पुदीना पत्ता भी डाल लीजिए।
- अब ब्रेड की स्लाइस में इसे रखकर थिक लेयर में फैला लीजिए।
- अब एक पैन में बटर गरम करके इसे अच्छे से ब्राउन होने तक टोस्ट कर लीजिए।
- आप चाहें तो सैंडविच टोस्टर में भी इसे टोस्ट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर पर गरम-गरम 'केसर जलेबी' बनाने की रेसिपी सीखें
2-ग्रिल्ड चीज सैंडविच

इस सैंडविच का टेस्ट आपका दिल ज़रूर जीत लेगा। चंद मिनटों में ये बन के तैयार हो जाता है। इसे बनाना किसी के लिए भी बहुत आसान है। (मैक्सिकन सैंडविच) अगर आपको कुकिंग नहीं भी आती तो आप इस रेसिपी को पढ़ के आराम से घर पर बना सकते हैं। आप चाहे तो इसे नाश्ते के लिए ऑफिस भी लेकर जा सकते हैं।
सामग्री-
ब्रेड- 4 पीस, चीज-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, टमाटर-1 कटा हुआ, प्याज-1 कटा हुआ, चाट मसाला-1/2 चम्मच, काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, मक्खन-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले आप सभी ब्रेड में चीज को अच्छे से लगा लीजिए।
- अब इसके ऊपर से प्याज, टमाटर, धनिया पत्ता और नमक को डालकर अच्छे से फैला लीजिए।
- इसके बाद एक के ऊपर एक ब्रेड को रख के ब्रेड पर हल्का बटर लगा लीजिए।
- अब आप सैंडविच ग्रिल को गरम करके दोनों साइड सुनहरा होने तक ग्रिल कर लीजिए।
- अब पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
3-आलू का सैंडविच

सुबह ऑफिस के लिए जाने में देरी हो रही है या फिर ऑफिस से आने के बाद चाय के साथ कुछ टेस्टी नाश्ता करने का मन कर रहा है तो ये रेसिपी आपके लिए सही है। कुछ ही मिनटों में तैयार क्रिस्पी सैंडविच आपके मूड को एकदम सही कर देगा। (ओट्स सैंडविंच) आप इसे अपने दोस्तों को भी बना के टेस्ट करा सकते हैं। यह 10 से 12 मिनट में बन के तैयार हो जाता है।
सामग्री-
आलू-3 उबले हुए, ब्रेड-4 पीस, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, धनिया पाउडर-1/2 चम्मच, हरी मिर्च-2 कटी हुई, तेल-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, मसाला-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-1 चम्मच, प्याज-1 कटे हुए
विधि
- सबसे पहले आप एक कढ़ाही में तेल गरम करके उसमें मैश किए हुए आलू के साथ सभी सामग्री को डालकर अच्छे से फ्राई कर लीजिए।
- अब एक ब्रेड लीजिए और फ्राई किए हुए आलू को ब्रेड के ऊपर रख के अच्छे से फैला लीजिए।
- अब आप सैंडविच में एक चम्मच घी लगा लीजिए और तैयार किए हुए ब्रेड को टोस्टर में डाल लीजिए।
- इसे हल्का ब्राउन होने तक दोनों साइड अच्छे से टोस्ट कर लीजिए।
- टेस्टी और लाजवाब आलू सैंडविच बन के तैयार है।
इसे भी पढ़ें: Easy Kitchen Hacks: आलू को जल्दी उबालने के आसान टिप्स
4-स्प्राउट्स सैंडविच

यह सैंडविच हेल्थ के लिए काफी अच्छा है। इसमें मूंग दाल, चना और सोयाबीन के साथ उबले हुए आलू का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने में हेवी भी होता है। अगर आपको जोर की भूख लगी है तो इसे झट से बना के खा सकते हैं। (दही सूजी सैंडविच)
सामग्री-
ब्रेड-4 पीस, आलू-2 उलबे हुए, मूंग दाल-1/2 कप (उबली हुई) , चना-1/2 कप (उबले हुए), सोयाबीन-5 उबले हुए, प्याज-1 कटा हुआ, टमाटर-1 कटा हुआ, चाट मसाला-1 चम्मच, धनिया पाउडर-1 चम्मच, हल्दी-1/2 चम्मच, कला नमक-1/2 चम्मच, लहसुन-अदरक पेस्ट-1 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, मक्खन-3 चम्मच, हरी मिर्च-2 कटी हुई, मेयोनेज़-2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले आप एक पैन में मक्खन, प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छे से भून लीजिए।
- अब इसमें धनिया-हल्दी पाउडर, चाट मसाला और कला नमक डालकर कुछ देर इसे भी भून लीजिए।
- अब इसमें मूंग-चना दाल और सोयाबीन को डालकर मध्यम आंच पर पका लीजिए।
- इसके बाद आप ब्रेड पर मेयोनेज़ को अच्छे से लगा लीजिए और तैयार किए हुए स्प्राउट्स को इसके ऊपर डालकर अच्छे से फैला लीजिए।
- अब आप सैंडविच में एक चम्मच घी या बटर लगा लीजिए और तैयार किए हुए ब्रेड को टोस्टर में डालकर अच्छे से टोस्ट कर लीजिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@hearstapps.com,global.cpcdn.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।