सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ब्रेड से सॉफ्ट ढोकला, नोट करें रेसिपी

ज्यादातर भारतीय घरों में सुबह ब्रेकफास्ट में ब्रेड खाई जाती हैं। मगर क्या आपको पता है ब्रेड से कितनी सारी डिश और रेसिपी बना सकती हैं। ब्रेड को नाश्ते में खाया जा सकता है, तो शाम की चाय भी इसके कई सारे स्नैक्स बनाए जा सकते हैं।
यकीनन आपने ब्रेड पकोड़े खाए होंगे, लेकिन क्या आपने ब्रेड से बना ढोकला खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपके लिए ब्रेड से तैयार ढोकला की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप बिना किसी झंझट के बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
ब्रेड से सॉफ्ट ढोकला Recipe Card
घर पर बिना झंझट के इस तरह बनाएं ब्रेड से सॉफ्ट ढोकला।
Ingredients
- 8- टुकड़े ब्रेड
- 5- हरी मिर्च
- 1/4 कटोरी- दही
- 1 चम्मच- राई
- चुटकी भर- हींग
- 1 चम्मच-नमक
- 1/2 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच- हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच- टमाटर सॉस
- 2- करी पत्ता
- 1 छोटा चम्मच-चीनी
- 1/2 कप- पानी
Step
- Step 1:
सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकाल दें और एक साथ रखें और टुकड़ों में काट लें।
- Step 2:
अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और सभी सामग्रियों को हल्की आंच पर ब्राउन होने तक पका लें।
- Step 3:
अब इसमें ब्रेड के टुकड़े, नमक और हल्दी को डालकर 2 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें।
- Step 4:
फिर चीनी और पानी डालकर 3 मिनट तक ढककर ब्रेड को पका लें और जब ये सॉफ्ट हो जाएं तो गैस बंद कर दें।
- Step 5:
अब एक प्लेट में दही और सॉस डालें और गरमा-गरम ब्रेड ढोकला सर्व करें। यकीनन आपको ब्रेड का ढोकला पसंद आएंगे।
बनाने का तरीका

- सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकाल दें और एक साथ रखें और टुकड़ों में काट लें। (पालक का ढोकला रेसिपी)
- अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसमें चुटकी भर हींग, 1 चम्मच राई, 2 करी पत्ता डालें और 5 हरी मिर्च डालकर हल्की आंच पर ब्राउन होने तक पका लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी इंस्टेंट ओट्स ढोकला, जानें आसान रेसिपी
- अब इसमें ब्रेड के टुकड़ों को डालकर 2 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें। फिर 1 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच हल्दी को कढ़ाही में डाल दें।
- फिर 1 छोटा चम्मच चीनी और आधा कप पानी डालकर 3 मिनट तक ढककर ब्रेड को पका लें और जब यह सॉफ्ट हो जाएं तो गैस बंद कर दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- 5 मिनट में घर पर कैसे बनाएं 'मग ढोकला', सीखें आसान रेसिपी
- अब एक प्लेट में दही और सॉस डालें और गरमा-गरम ढोकला सर्व करें। यकीनन आपको ब्रेड का ढोकला पसंद आएंगे। (इडली की रेसिपी)
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।