सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें बैंगन का रायता, जानें बनाने का तरीका

पारंपरिक तौर पर थाली में व्यंजनों के साथ रायता जरूर शामिल किया जाता है क्योंकि रायता खाने में तड़का लगाने का काम करता है। रायता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, दही का रायता आप कई तरह से बना सकती हैं। मगर इस बार गर्मियों में क्यों ना, रायते को कुछ डिफरेंट फ्लेवर दिया जाए।
जी हां, आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में बैंगन का रायता बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जो ना सिर्फ डिफरेंट है बल्कि स्वादिष्ट भी है। इसे कई चीजें के साथ मिलाकर बनाया जाता है। तो देर किस बात की, चलिए जानते हैं कि कैसे आप घर पर आसानी से बैंगन का रायता बना सकती हैं।
बैंगन का रायता Recipe Card
आप घर पर इस तरह बैंगन का रायता तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- बैंगन- 1 (मध्यम आकार का)
- दही- 300. ग्राम
- नमक- 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- काला नमक- चुटकी भर
- हरा धनिया- 2 चम्मच (कटा हुआ) तेल- 3 चम्मच ( बैंगन तलने के लिए)
Step
- Step 1:
रायता बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह से धो लें और सूखने के लिए छोड़ दें।
- Step 2:
अब बैंगन पर ब्रश की मदद से तेल लगाकर चिकना कर लें और 10 मिनट तक गैस पर भून लें।
- Step 3:
अब बैंगन से छिलके अलग हो जाएं तो इसे गैस से उतार लें।
- Step 4:
जब बैंगन ठंडा हो जाएगा तो आप बचे हुए बैंगन के छिलके उतार लें।
- Step 5:
अब एक बर्तन में दही और आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
- Step 6:
अब इसमें सभी सामग्री जैसे नमक, काली मिर्च आदि डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 7:
बस आपका रायता तैयार है जिसे आप खाने के साथ सर्व कर सकती हैं।
बनाने का तरीका

- रायता बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह से धो लें और सूखने के लिए छोड़ दें। (बैंगन की मसालेदार सब्जी)
- अब बैंगन पर ब्रश की मदद से तेल लगाकर चिकना कर लें। फिर हल्की आंच पर बैंगन को गैस स्टोव पर रखें और 10 मिनट तक भून लें।
इसे ज़रूर पढ़ें-अलग-अलग स्वाद के लिए इन 2 तरीकों से बनाएं बैंगन का भर्ता
- अब बैंगन से छिलके अलग हो जाएं तो इसे गैस से उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब बैंगन हो जाएगा तो आप बचे हुए बैंगन के छिलके उतार लें और मैश करके साइड में रख दें। (बैंगन तवा फ्राई)
- अब एक बर्तन में दही और आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें। फिर इसमें मैश किया हुआ बैंगन डालकर मिला लें।
- अगर आपके बैंगन में अधिक बीज हैं तो पहले इसे निकाल लें क्योंकि अधिक बीज रायते का स्वाद खराब कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बैंगन से भर्ता ही नहीं, बनाएं यह मजेदार रेसिपीज भी
- अब इसमें सभी सामग्री जैसे नमक, काली मिर्च आदि डालकर अच्छी तरह से मिला लें और 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- बस आपका रायता तैयार है जिसे आप खाने के साथ सर्व कर सकती हैं।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।