Thu Oct 1, 2026 | Updated 03:39 AM IST

शाम को झटपट बनाएं मसालेदार बैंगन तवा फ्राई, यहां जानें आसान रेसिपी 

अगर आपका शाम को कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो आप मसालेदार बैंगन तवा फ्राई की यह रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-01-05, 10:59 IST
how to make brinjal tawa fry recipe in hindi

बैंगन एक ऐसी सब्जी है, जिससे आप कई तरह की स्वादिष्ट सब्जियां बना सकती हैं। भारत में बैगन की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है लेकिन ज्यादातर भरवां बैगन ही लोगों को पसंद हैं। हालांकि, आपने बैंगन का भर्ता से लेकर बैंगन की करी आदि डिशेज बनाई होंगी। लेकिन अगर आप स्नैक्स में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं? तो आप बैंगन की यह डिफरेंट रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है बस आपको बैंगन तवा फ्राई बनाने के लिए कुछ सामान चाहिए, जिसकी मदद से आप घर पर आसानी से टेस्टी बैंगन तवा फ्राई बना सकती हैं।

बैंगन तवा फ्राई Recipe Card

आप शाम को आसानी से झटपट बैंगन तवा फ्राई कर अपने बच्चों को सर्व कर सकती हैं।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 95
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • बैंगन - 300 ग्राम
  • लाल मिर्च के बीज- आधा चम्मच
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • धनिया- आधा चम्मच
  • सूजी- 2 चम्मच
  • बेसन - 4 चम्मच
  • लहसुन (बारीक कटा हुआ) - 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा - चुटकी भर
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी

Step

  1. Step 1:

    बैंगन तवा फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले आप बैंगन को  अच्छी तरह से धोकर पतले और गोल-गोल काट लें। 

  2. Step 2:

    अब एक बाउल लें और उसमें सभी सामग्रियों को जैसे नमक, लाल मिर्च के बीज, सूजी और बैंगन को डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

  3. Step 3:

    सभी सामग्रियों को मिलाने के बाद एक पैन में घी को गर्म करें और उसमें लहसुन और जीरा को डाल दें।

  4. Step 4:

    जब जीरा अच्छी तरह से भुन जाए, तो इसमें बैंगन डाल दें और अच्छी तरह से फ्राई कर लें।

  5. Step 5:

    बैंगन अच्छी तरह फ्राई हो जाएं तो उसे एक बाउल में निकाल लें और हल्का नींबू डालकर सर्व करें।

बनाने का तरीका

  • बैंगन तवा फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले आप बैंगन को अच्छी तरह से धोकर पतले और गोल-गोल काट लें। (बैंगन से बनाएं ये मसालेदार सब्जी)
  • अब एक बाउल लें और उसमें सभी सामग्रियों को जैसे नमक, लाल मिर्च के बीज, सूजी और बैंगनको डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • सभी सामग्रियों को मिलाने के बाद एक पैन में घी को गर्म करें और उसमें लहसुन और जीरा को डाल दें।जब जीरा अच्छी तरह से भुन जाए, तो इसमें बैंगन डाल दें और अच्छी तरह से फ्राई कर लें।
  • बैंगन अच्छी तरह फ्राई हो जाएं तो उसे एक बाउल में निकाल लें और हल्का नींबू डालकर सर्व करें।

इसे ज़रूर पढ़ें- कुकर में बने भरवां बैंगन का स्वाद होता है खास, जानिए इसकी सीक्रेट रेसिपी

Image Credit-(@Cookpad)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।