अमेजन फ्रेश के साथ सर्दियों में बनाएं 5 व्यंजन, स्वाद और सेहत का मिलेगा फायदा

Amazon Fresh से आप कई चीजें मंगवा सकते हैं और खास रेसिपीज बनाकर अपने परिवार को खुश कर सकते हैं। आपको जरूरतों को पूरा करने वाले इस प्लेटफॉर्म में आपको खाने-पीने के कई विकल्प मिलेंगे।

  • Brand Desk
  • Editorial
  • Updated - 2023-12-13, 12:01 IST
amazon pantry fresh

जैसे-जैसे मौसम बदलता है, हम अपनी आदतों को भी बदलते हैं। अब जैसे गर्मियों में आप गर्म कपड़े नहीं पहनते और सर्दियों में ठंडी चीजें नहीं खाते। इस ठंड के मौसम में आपकी पैन्ट्री में काफी कुछ बदल जाता है। आप ऐसी रेसिपीज तैयार करते हैं, जो आपके शरीर को गर्माहट प्रदान करने का काम करता है और आपको स्वस्थ भी रखता है।

फ्रेश और तमाम विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर आहार आपकी जरूरत बन जाता है। गर्मागर्म चाय और पकोड़े और समोसे जैसी चीजें हमारे स्नैक टाइम का हिस्सा बन जाते हैं। इसके साथ ही मजा आता है जब भुर्जी, फिश करी और बटर चिकन का इंतजाम भी हो जाए।

इन दिनों नई-नई रेसिपीज बनाने के लिए अगर आप भी तैयार हैं, तो उपयोग होने वाले सामग्री की लिस्ट को Amazon Fresh से आसानी से खरीद सकते हैं। यह ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो आपकी किचन की सभी जरूरतों को पूरा करता है। आपको यहां खाने-पीने की चीजों के ढेरों विकल्प मिलेंगे। आप यहां चावल से लेकर आटा और दाल, तेल से लेकर मसाला, ब्रेड से लेकर डेयरी प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। अगर आप फ्रेश फ्रूट और वेजिटेबल की तलाश में हैं, तो Amazon Fresh आपके लिए इसकी भी व्यवस्था करता है। खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर जितने भी प्रोडक्ट्स हैं, उस पर भारी वैल्यू ऑफर्स मिल रहे हैं। साथ ही, स्लॉट के मुताबिक डिलीवरी का ऑप्शन भी।

अगर आप सर्दी में कोई क्लासिक और लाजवाब रेसिपीज बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इन 5 चीजों को ट्राई करें।

मूंग की दाल का हलवा

moong halwa

सर्दियों में मीठी चीज खाने का मन करे तो मूंग की दाल का हलवा कौन भूल सकता है? अधिकतर लोगों को यह पसंदीदा डिश है। यह मुख्य रूप से मूंग की दाल, दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर बनता है। यह हलवा कई पोषक तत्वों से भरपूर है, जो सेहत के लिए सही है और शरीर को गर्मी भी प्रदान करता है। इसमें पड़ने वाले इंग्रीडिएंट्स जैसे कि बादाम, घी, दूध Amazon Fresh से डिस्काउंट पर आसानी से खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको गाजर का हलवा पसंद है, तो आप उसके सामाग्रियों की भी यहां खरीद सकते हैं।

बेबी कॉर्न सूप

Babycorn

सर्दियों में सूप पीने का मजा ही अलग है। वहीं, सर्दियों में कॉर्न्स भी बहुत पसंद किए जाते हैं। ऐसे में आप कॉर्न सूप पी सकते हैं और इसे कई तरह से बना सकते हैं। ज्यादातर लोग कॉर्न के साथ मशरूम, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च आदि सब्जियां डालते हैं। सूप पीने से आपके शरीर को गर्मी मिलती है और आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। आप इसे अपने घर में बनाइए, बच्चे और बुजुर्गों को पिलाइए और खुद भी आनंद उठाइए।

अंडा करी

Eggs

अंडे तो आपको भी पसंद होंगे ही। ठंड में उबले हुए अंडे, अंडे का ऑमलेट, फ्राई अंडे और अंडे की भुर्जी खाने का मजा ही अलग आता है। अंडा करी तो ऐसी रेसिपी है जिसे महीने में 2-3 बार बनाया ही जाता है। इस चटपटी डिश को खाने का मन बार-बार करता है। इसे बनाने के लिए कई तरह के मसाले की जरूरत होती है। आप इस रेसिपी को आसानी से बना सकते हैं और बस 30 मिनट में। इसे बनाकर हरे धनिया से गार्निशक करें और चावल और रोटी के साथ खाएं।

पालक के पकोड़े

Palak

हरी सब्जियां सर्दियों में आपको तमाम स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है। आप घर में पालक क्रंची और मजेदार पालक के पकोड़े बनाकर चाय का साथ लुत्फ उठा सकते हैं। पालक के पकोड़े को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं है। पालक में बेसन और कुछ मसाले मिलाएं और तैयार कर लें एक स्वादिष्ट स्नैक जिसे आप परिवार के साथ बैठकर खा सकते हैं। आयरन और फाइबर सहित कई तरह के पौष्टिक तत्व से भरपूर पालक आपके पाचन के लिए भी अच्छा होता है।

सरसों का साग

विंटर सीजन हो और सरसों का साग न हो, ऐसा भला कैसे हो हो सकता है? सर्दियों में बस सरसों के साग और मक्के की रोटी की ही तो चर्चा की जाती है। सरसों का पत्ता आयरन से भरपूर होता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। ये ठंड के दिनों में आपके मेटाबॉलिज्म को भी बनाए रहता है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और यह पेट के लिए भी सही है। सरसों का साग बनाने के लिए इसमें कई तरह के इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होती है। उसमें सरसों का साग, अदरक, आदि जैसे सामग्रियों की जरूरत होती है।

उपरोक्त रेसिपी के अलावा अगर आप सर्दियों में कोई दूसरी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो आप वो भी कीजिए, Amazon Fresh आपके साथ है। कस्टमर्स यहां पर 249 रुपये के न्यूनतम ऑर्डर मूल्य पर 20% का कैशबैक (100 रुपये तक) प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, नए ग्राहक अपने पहले चार ऑर्डर पर ₹400 तक का कैशबैक पा सकते हैं। जब इतना शानदार ऑफर है, तो इस बार आप खुद को और अपने परिवार को ठिठुरती ठंड में गरमाहट प्रदान करें।

Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।

लेखक- शक्ति सिंह

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP