Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:47 AM IST

सौ रुपये से भी कम में बना सकते हैं बच्चों का फेवरेट Donuts, जानें रेसिपी

डोनट खाना हर बच्चे को पसंद होता है, वीकेंड हो या शाम की क्रेविंग, डोनट्स आपके भूख का बढ़िया इलाज हो सकता है। इसलिए हम आपके लिए ब्रेड से डोनट्स बनाने की रेसिपी लाए हैं।  
Updated:- 2023-12-07, 15:52 IST
how to make doughnut at home easy recipe

डोनट्स सभी बच्चों को खूब पसंद होता है, ये गोल आकार के मेदू वड़े की तरह होते हैं, लेकिन इसका स्वाद मीठा होता है। खमीर युक्त, मीठे, फ्राइड किए हुए आटे से तैयार इस डेजर्ट को आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं। एक कप कॉफी और एक डोनट मिल जाए तो क्या ही कहना। बहुत से लोगों को लगता है डोनट बनाना केक की तरह ही बहुत मुश्किल है, लेकिन आपको बता दें कि आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको ब्रेड से डोनट बनाने की विधि बताएंगे।

डोनट्स सामग्री

  • ऑल-ऑब्जेक्टिव आटा
  • चीनी पाउडर
  • मिल्क पाउडर
  • बेकिंग सोडा
  • दूध
  • तेल
  • ब्रेड स्लाइस
  • पीनट बटर

डोनट बनाने की विधि

donuts recipe under  rupees

  • डोनट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। 
  • अब कटोरे में, 1 कप ऑल-ऑब्जेक्टिव आटा, आधा कप चीनी पाउडर, 2 टेबलस्पून मिल्क पाउडर, 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें।
  • अब एक कप दूध डालकर इसे मिक्स करें और गाढ़ी बेटर बना लें और उसे ढककर एक तरफ रख दें।
  • अब ब्रेड की 10 स्लाइस लें और दो ब्रेड को रोल कर चपटा कर लें।
  • ब्रेड के दोनों टुकड़ों में दूध लगाएं, अब एक चम्मच पीनट बटर लें और ब्रेड के बीच में रखें। 
  • पीनट स्प्रेड करने के बाद एक और ब्रेड को ऊपर रखें और गिलास की मदद से ब्रेड को गोल काट लें।
  • ऐसे ही सभी ब्रेड में पीनट बटर लगाकर गिलास से काट लें और डोनट बना लें।
  • एक पैन में तेल रखकर गर्म करने के लिए रखें।
  • ब्रेड से तैयार डोनट्स में मिल्क वाली बैटर से कोट करें और तेल में इसे मध्यम आंच में तलें।
  • सभी डोनट्स को ऐसे ही तलें और कोस्टर शुगर से गार्निश करें, आप चाहें तो चॉकलेट को पिघलाकर डोनट्स में कोट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत में ही नहीं विदेशों में भी बेहद दुर्लभ है ये सींग वाली गोभी, अपने वियर्ड लुक के लिए है मशहूर 

डोनट्स बनाने के लिए आसान टिप्स

donuts recipe at home

  • ब्रेड को कोट करने वाले बैटर को 15-20 मिनट पहले बना लें, ताकि डोनट्स सॉफ्ट और क्रिस्पी बने।
  • सर्व करने से पहले और ब्रेड को तलने के बाद आप चॉकलेट, न्यूटेला या अपने पसंदीदा क्रीम से कोट कर सर्व कर सकते हैं।
  • डोनट्स के अंदर में पीनट बटर के अलावा न्यूटेला या दूसरे स्प्रेड का उपयोग कर सकते हैं।
  • ब्रेड को तलते वक्त आंच को तेज न करें और नही ज्यादा धीमा नहीं तो ब्रेड जल सकते हैं या ब्रेड में तेल भर सकता है।

इसे भी पढ़ें: साल 2024 में रह सकता है इन फूड्स और ड्रिंक्स का ट्रेंड, देखें लिस्ट

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।