रात की बची हुई मूंग दाल की खिचड़ी से तैयार करें स्वादिष्ट स्नैक्स, नाम सुनते ही आ जाएगा पानी

खिचड़ी.......नाम सुनते ही लोग मुंह सड़ने लगते हैं। यह है ही इतनी बोरिंग, लेकिन इस मौसम में खिचड़ी बड़े ही चाव से खाई जाती है। चूंकि यह न सिर्फ हल्की होती है, बल्कि पेट को भी हेल्दी रखने का काम करती है, खासकर मूंग की दाल की खिचड़ी। हालांकि, यह बहुत लोगों को की फेवरेट होती है।
मगर क्या आप जानते हैं कि भारत में कई ऐसे राज्य हैं जहां खिचड़ी को बड़े ही चाव से खाया जाता है। बिहार, आंध्र प्रदेश, असम जैसे राज्य में खिचड़ी काफी लोकप्रिय है और कई वेरिएशन में खिचड़ी तैयार की जाती है। कई बार स्वादिष्ट तरीके से खिचड़ी तैयार की जाती हैं और खुशी में ज्यादा बन जाती है।
मजबूरन प्लेट साफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो यह लेख आपके लिए मददगार हो सकता है क्योंकि हम आपको ऐसी रेसिपीज साझा कर रहे हैं, जिसे मूंग दाल की खिचड़ी से तैयार किया जा सकता है।
मूंग दाल की खिचड़ी से बनाएं फ्राइड बॉल्स
सामग्री
- बची हुई मूंग दाल की खिचड़ी
- 200 ग्राम- पनीर
- आधा छोटे चम्मच- चिली फ्लेक्स
- आधा छोटे चम्मच- ओरिगैनो
- 1 चम्मच- नींबू का रस
- स्वादानुसार- नमक
- तलने के लिए तेल
- 1/4 कप- कटी शिमला मिर्च
- 1/4 कप- कटी हुई गाजर
- 1/4 कप- कटा हुआ प्याज
इसे जरूर पढ़ें- सूप से लेकर हलवा तक, मूंग दाल से बनाएं ये 6 तरह की डिशेज
फ्राइड बॉल्स बनाने की विधि
- सबसे पहले पनीर को ग्रेट कर लें या फिर खिचड़ी में हाथों से क्रश कर लें। अब इसमें गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, ओरिगैनो, चिल्ली फ्लेक्स और नींबू का रसडालकर मिला लें।
- इसे अच्छी से मिक्स करना है, ताकि सारे फ्लेवर्स आराम से मिक्स हो जाएं तो आखिर में इसमें नमक डालना है।इसे फिर से अच्छी तरह से मिक्स करें।
- आपको इसकी कंसिस्टेंसी ऐसी रखनी है कि इस मिक्सचर के छोटे-छोटे बॉल्स बन जाएं। अगर ये नहीं बन रहा है तो थोड़ा पानी मिलाया जा सकता है। इसे आपको अच्छे से प्रेस करना है, ताकि तलने के वक्त से पहले खुले नहीं।
- आपको इसे फ्राई करना है। आपको गर्म तेल में इसे तलना है, लेकिन गैस का फ्लेम मीडियम रखें क्योंकि अगर आप हाई फ्लेम में इसे फ्राई करेंगे तो तुरंत ही ये ऊपर से गोल्डन हो जाएगा और अंदर से पकेगा नहीं।
- आप चलते रहें और गोल्डन ब्राउन होने पर निकालें और किसी सर्विंग प्लेट में निकालें। आपके पनीर बॉल्स रेडी हैं और उन्हें किसी सर्विंग प्लेट में अपने पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।
मूंग दाल की खिचड़ी का पराठा
सामग्री
- 2 कप- गेहूं का आटा
- बची हुई मूंग दाल की खिचड़ी
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा- हरा धनिया
- 3 से 4 बड़े चम्मच- घी
- स्वादानुसार- नमक
- आधा छोटी चम्मच- भुना जीरा पाउडर
- आधा छोटी चम्मच- कसूरी मेथी
इसे जरूर पढ़ें- रोटी, पूड़ी और पराठे से जुड़े ये हैक्स आएंगे आपके काम
मूंग दाल की खिचड़ी से पराठा बनाने की विधि
- सबसे पहले एक परात में आटा डालें और उसमें बची हुई दाल की खिचड़ी डालें। इसके बाद इसमें कसूरी मेथी, भुना जीरा पाउडर, हरा धनिया डालकर गूंथ लें।
- अब तैयार आटे को लगभग 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा सेट हो जाए।
- जब आटा सेट हो जाए, तो उससे लोइयां बना लें और अपने पसंद के आकार में बेल लें।
- तवे में थोड़ा सा घी लगाकर पराठा डालें और फिर उसे दोनों तरफ से घी लगाकर सेक लें।
- हरी चटनी, सफेद मक्खन और गरमा-गरम कड़क चाय के साथ दाल के पराठों का आनंद लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।