नवरात्रि में वही पुराने तरीके से काले चने क्यों बनाना? इस बार इन नए टिप्स से बढ़ाएं अष्टमी-नवमी का स्वाद

नवरात्रि में कन्या पूजन के दिन माता रानी को काले चने चढाए जाते हैं। बिना प्याज लहसुन के यह सब्जी बनती है, लेकिन फिर भी यह टेस्ट में स्वादिष्ट लगती है। व्रत खत्म करने से पहले लोग मां दुर्गा के स्वरूप मानी जाने वाली छोटी-छोटी कन्याओं को घर बुलाते हैं और उन्हें प्रसाद खिलाते हैं। इस प्रसाद में लगभग सभी घरों में काले चने, पूड़ी, खीर और सूजी का हलवा दिया जाता है। इस प्रसाद में सबसे ज्यादा खास काले चने की सब्जी होती है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाता है। हालांकि, हर बार एक तरह से सब्जी बनाने वाली महिलाएं इस बार नई रेसिपीज सर्च कर रही हैं, अगर आप भी अलग तरीके से सब्जी बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसकी अलग-अलग रेसिपीज के बारे में विस्तार से बताएंगे।
टमाटर-अदरक की हल्की ग्रेवी बनाएं
- इस बार आप काले चने की सब्जी को हल्की ग्रेवी वाली बना सकती हैं। इससे आपको पूरी से खाने में अच्छा लगेगा। आप अब तक सिर्फ जीरा-हींग का तड़का दे रही हैं, तो इस बार थोड़ा बदलाव करें।
- अक्सर लोग सूखने चने बनाते हैं, लेकिन हल्की ग्रेवी वाली सब्जी और भी ज्यादा टेस्टी लगती है।
- इसके लिए आप पहले चने को उबालकर अलग कर लें।
- अब तेल में जीरा और अदलक कूटकर डालें।
- इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालें।
- अब इसमें मसाले मिक्स करें और धनिया, हल्दी और सेंधा नमक से मसाले डालें।
- इससे चने ज्यादा सॉफ्ट, जूसी और खाने में टेस्टी लगेंगे।
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के व्रत में रात को क्या खाएं समझ नहीं आ रहा है? आलू की ये रेसिपीज पेट भी भरेगी और मन भी
हलवाई स्टाइल काले चने
- इसके लिए पहले आपको देसी घी में तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग डालना है।
- इसके बाद आप चनों को उबालकर अलग कर लें।
- आपको चने का मसाला गाढ़ा तैयार करना है।
- इसलिए टमाटर, मसाले और उबले आलू की मदद से गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- जब अच्छे से मसाला पक जाए, तो इसमें तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग का तड़का वाला पेस्ट डालें।
- इसके बाद काले चने मिलाएं और थोड़े देर के लिए ढक कर पकाएं।
- इस तरह के चने ग्रेवी वाले नहीं होते, लेकिन मसालेदार बनते हैं।
- यह खाने में टेस्टी लगते हैं और यहां वहा फैलते नहीं।
- इसमें पानी नहीं डाला जाता, इसलिए चने की गाढ़ी सब्जी बनती है।
- इसे पूरी और हल्वे के साथ खाना अच्छा लगता है।
- नवरात्रि रेसिपी आपके त्योहार को खास बना देगी।
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के व्रत में ऑफिस लंच की टेंशन होगी खत्म, इन 9 आसान रेसिपीज के साथ हर दिन मिलेगा नया स्वाद
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।