नवरात्रि के व्रत में रात को क्या खाएं समझ नहीं आ रहा है? आलू की ये रेसिपीज पेट भी भरेगी और मन भी

9 दिनों क व्रत में अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं के डिनर में क्या खाया जाए? पूरे दिन ऑफिस में बिजी रहने के बाद रात का ही समय होता है, जिसमें आपको पेट भर अच्छे से खाने का मौका मिलता है। रात में अगर पेट भरा हुआ नहीं रहेगा, तो नींद भी नहीं आने वाली। व्रत में अधिकतर लोग आलू की रेसिपीज सर्च करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि आलू से पेट भी भर जाता है और मन भी। इसे खाने के बाद आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। हालांकि, रोज वही उबले हुए आलू की सब्जी खाकर तो, हर कोई बोर हो जाएगा। यही कारण है कि लोगों को अब समझ नहीं आ रहा कि डिनर में क्या बनाया जाए? आज के इस आर्टिकल में हम आपको आलू की आसान रेसिपीज के बारे में बताएंगे, जो आपको टेस्टी भी लगेगी और पेट भी भरा रहेगा।
कुट्टू-आलू चीला
- चीला बनाने के टिप्स के लिए पहले लिए घोल तैयार करना है। इसके लिए आप कुट्टू-आलू को मिक्स कर सकती हैं। दोनों को मिक्स करके घोल बनाकर जब आप तवे पर डालेंगी, तो यह क्रिस्पी भी बनेगा और पेट भी भरेगा।
- सामग्री- कुट्टू का आटा, उबले आलू, हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च, हरा धनिया, पानी और घी या तेल
- बनाने की विधि- एक बाउल में कुट्टू का आटा और आलू को अच्छे से मैश कर लें।
- इसमें हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च और ऊपर बताई गई चीजें मिक्स कर लें।
- अब धीरे-धीरे बैटर बनाने के लिए इसमें पानी डालें और घोल तैयार करें।
- बैटर न ज्यादा पतला हो, न बहुत गाढ़ा।
- इसके बाद तवे पर हल्का तेल लगाकर बैटल को फैलाएं।
- ज्यादा पतला न फैलाएं, क्योंकि यह टूट सकता है।
- 2-3 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर दोनों तरफ से सेंके और गोल्डन होने पर उतार दें।
- यह तैयार है इसे चटनी या चाय के साथ खा सकती हैं।
आलू क्रिस्पी मसाला
- सामग्री- उबले आलू, सेंधा नमक, कुट्टू आटा, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, करी पत्ता, नींबू रस और
- घी या तेल।
- बनाने की विधि- इसके लिए सबसे पहले उबले आलू को छीलकर मोटे टुकड़ों या लंबी फिंगर शेप में काटना होगा। ऐसा इसलिए, ताकि आलू क्रिस्पी बन सके।
- बहुत छोटे टुकड़े करेंगी तो यह क्रिस्पी नहीं बनेंगे।
- इसके बाद एक बर्तन में कुट्टू आटा लेकर घोल बनाएं।
- अब इसमें कटे हुए आलू डालें और मिक्स कर लें, इसमें ही आप हरी मिर्च से लेकर काली मिर्च तक, ऊपर बताए गए मसालों को मिक्स करें।
- इसके बाद कढ़ाई में तेल डालें और थोड़ा-थोड़ा आलू डालतकर तल लें।
- मीडियम फ्लेम पर आलू डालकर फ्राई करें।
- इस तरह आलू क्रिस्पी मसाला तैयार है, इसमें आप नींबू का रस ऊपर से डालें और सर्व करें।
- इसे बनाते समय सफेद तिल न डालें।
- आलू से टेस्टी डिनर रेसिपी बनाने का यह तरीका घर में हर किसी को पसंद आएगी।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।