Ramadan Recipes: पहली सहरी को खास बनाएंगे ये डेजर्ट, 15 मिनट में ऐसे करें तैयार

रमज़ान के महीने में इबादत करने का दोगुना सवाब मिलता है। इसलिए सभी लोग रोज़ा रखने के साथ-साथ कुरान की कसरत से तिलावत करते हैं। इतना ही नहीं, रमजान के महीने में लगभग सभी मुसलमानों के घर इफ्तार के समय स्वादिष्ट और लजीज पकवान बनाए जाते हैं और रोज़ेदार को परोसे जाते हैं। रोजा रखने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूर्योदय से पहले सहरी खाते हैं, पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद फिर शाम को रोज़ा खोलते हैं।
इसलिए सहरी में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। कई जगहों पर तो पहली सहरी बहुत ही खास तरीके से मनाई जाती है और मीठा खाना सुन्नत माना जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए इंस्टेंट डेजर्ट की आसान रेसिपीज लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी सहरी का हिस्सा बना सकती हैं।
आलू की खीर
सामग्री
- 1 लीटर- दूध
- 5- आलू (उबले और छिले हुए)
- 150 ग्राम-चीनी
- 1 छोटी कटोरी-मेवा (नारियल, काजू, बादाम, पिस्ता)
- 5 इलायची या चुटकी भर इलायची पाउडर
- 4-5 बादाम (गार्निशिंग के लिए)
इसे ज़रूर पढ़ें-इफ्तार और सेहरी के लिए घर पर ही तैयार करें 5 डिशेज, हर कोई खाकर करेगा तारीफ
विधि
- खीर बनाने के लिए सबसे पहले मध्यम आंच पर एक भगोने को गर्म होने के लिए रखें। (आलू को झटपट छीलने के आसान हैक्स)
- अब इसमें मैश किए हुए आलू डाल दें। ध्यान रखें, आलू ज्यादा चिपचिपे और मोटे ना हों। अब आप आलू को सुनहरा होने तक अच्छी तरह पका लें।
- अब आलू का कच्चापन निकल जाए, तो इसमें दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रहे दूध डालने के बाद आप लगातार चलाती रहें।
- जब दूध थोड़ा गढ़ा होने लगे तो फिर इसमें चीनी, इलायची पाउडर और मेवा डाल दें और लगभग 10 मिनट अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं।
- जब यह मिश्रण खीर का रूप लेने लगे तो इसे आंच से उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें। अब प्लेट में खीर निकालें और ऊपर से सूखे मेवा गार्निश कर सर्व करें।
मीठी फेनी
सामग्री
- 100 ग्राम- फेनी
- 1/2 किलो- दूध
- 1 चम्मच- देशी घी
- आवश्यकतानुसार- मेवा (काजू,बादाम,पिस्ता)
- आवश्यकतानुसार- इलायची पाउडर
- 5 चम्मच- चीनी
विधि
- सबसे पहले एक पैन में दूध को डालें और हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
- वहीं, दूसरे पैन में घी डालें और इलायची का तड़का लगा लें। इतने हम फेनी को एक बाउल में निकालकर साफ करें।
- अब फेनी को हल्की आंच पर घी में डालकर खुशबू आने तक भून लें ताकि इसका स्वाद और बढ़ जाए।
- अब भुनी हुई फेनी को पकते हुए दूध में डालकर धीमी गैस पर गाढ़ा होने तक पकाएं। फिर इसमें चीनी डालें और 2 मिनट पकाकर गैस बंद करें।
- काजू,बादाम पिस्ता को छोटे टुकड़ों में काट लें और एक कटोरे में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें।
शाही ब्रेड
सामग्री
- 8- सफेद ब्रेड
- 400 लीटर- दूध
- 500 ग्राम- चीनी
- 500 ग्राम- खोया (गार्निशिंग के लिए)
- 4 चम्मच- देसी घी (ब्रेड तलने के लिए)
इसे ज़रूर पढ़ें-एक नहीं बल्कि कई वैरायटी में बना सकती हैं स्वादिष्ट खीर, जानें रेसिपीज
विधि
- शाही पीस बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर तवा रखें और इसमें 1 चम्मच देसी घी डालकर ब्रेड को हल्का फ्राई कर लें।
- जब सारे ब्रेड फ्राई हो जाएं तो एक दूसरे पैन में दूध डालें और इसे हल्की आंच पर थोड़ा पका लें। (बच्चों के लिए तैयार करें एगलेस डेजर्ट)
- फिर इसमें चीनी, केसर, देसी घी डालकर दूध को गाढ़ा होने तक पका लें। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस पर कर दें।
- एक प्लेट में ब्रेड को अलग-अलग करके रखें और इसके ऊपर पका हुआ दूध डाल दें। फिर ब्रेड के ऊपर खोया, पिसा हुआ नारियल और मावा डाल दें।
- फिर दोबारा ब्रेड के ऊपर बचा हुआ दूध डाल दें। बस आपका शाही पीस तैयार हैं, जिसे आप सर्व कर सकती हैं।
इन रेसिपीज से आप अपनी सहरी का मजा दोगुना बढ़ा सकती हैं। आप सहरी में क्या बनाना पसंद करती हैं हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।