एक नहीं बल्कि कई वैरायटी में बना सकती हैं स्वादिष्ट खीर, जानें रेसिपीज

खाने के बाद कुछ मीठा खाना किसे पसंद नहीं। कोई गुलाब जामुन खाना पसंद करता है, कोई बर्फी, कोई रसगुल्ला तो कोई खीर खाना पसंद करता है। लेकिन, जब बात खीर की होती है, तो एक ही वैरायटी की खीर के बारे में बात होती है। अगर आप बार-बार मीठे में खाने के लिए एक ही वैरायटी की खीर खाकर बोर हो गई हैं, तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए। क्यूंकि आज इस लेख में हम आपको एक नहीं बल्कि तीन-तीन वैरायटी की खीर की रेसिपीज बताने जा रहे हैं, जिसे बनाना बेहद ही आसान है। इसे बनाने में अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं और आप इसे किसी पार्टी में भी बनाकर सर्व कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
खसखस की खीर

सामग्री
खसखस-1 कप, चीनी-1/2 कप, इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच, घी-3 चम्मच, काजू-2 चम्मच, किशमिश-2 चम्मच, नारियल-2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ, दूध-2 लीटर
बनाने का तरीका
- खसखस की खीर को बनाने के लिए आप एक दिन पहले ही खसखस और बादाम को रात में ही पानी में भिगोकर रख दीजिये।
- सुबह होते ही आप बादाम के छिलके को निकाल लीजिये और खसखस को बारीक़ पीस लीजिये।
- इधर आप एक कढ़ाई में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबाले। उबलने के बाद इसमें खसखस, चीनी, बादाम और इलाइची पाउडर को डालकर गाढ़ा होने तक उबाल लीजिये।
- इधर एक पैन में घी डालकर काजू को हल्का भून लीजिये और खीर में डालकर एक बार चलाकर गैस को बंद कर दीजिये।
इसे भी पढ़ें: किसी भी व्रत के लिए आप भी बनाएं इन शानदार रेसिपीज को
मखाने की खीर

मखाना-1 कप, दूध-1 लीटर, इलाइची पाउडर -1/2 चम्मच, घी-2 चम्मच, चीनी-1 कप, काजू-2 चम्मच, ड्राई फ्रूट्स- 2 चम्मच
बनाने का तरीका
- मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में घी डालकर गरम करें और मध्यम आंच पर मखाने और काजू को ब्राउन होने तक भून लीजिये।
- इधर आप एक अन्य बर्तन में दूध, चीनी और मखाना को डालकर उबाले। इसे बीच-बीच में चलाते रहे ताकि नीचे से जले नहीं। आप इसे गाढ़ा होने तक उबाले।
- जब दूध गाढ़ा हो जाए तो आप इसमें भूने काजू, इलाइची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से उबाल लीजिये।
- तैयार है टेस्टी खीर सर्व करने के लिए। आप इसे किसी पार्टी में भी स्वीट डिशके तैर पर शामिल कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: खाने में स्वाद का तड़का लगाना है तो ट्राई करें हरियाणा की ये शानदार रेसिपीज
दलियां की खीर

सामग्री
गेंहू की दलियां-1 कप, चीनी-1/2 कप, दूध-2 लीटर, काजू-2 चम्मच, ड्राई फ्रूट्स-2 चम्मच, इलाइची पाउडर-1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन में घी गरम करके दलियां और ड्राई फ्रूट्स को सुनहरा होने तक भून कर अलग रख लीजिये।
- इधर आप एक अन्य बर्तन में दूध और दलियां को डालकर अच्छे से उबाल लीजिये।
- थोड़ी देर बाद इसमें चीनी, इलाइची पाउडर, ड्राई फ्रूट्सऔर डालकर गाढ़ा होने तक अच्छे से पका लीजिये।
- पकने के बाद इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर इसके ऊपर से काजू को डालकर खाने के लिए सर्व कीजिये।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.whiskaffair.com,www.ruchiskitchen.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।