Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

झटपट तैयार करें दही रवा अप्पे, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा

बारिश के वक्त अक्सर हम पकौड़े या तले हुए स्नैक्स बनाने के बारे में ही सोचते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए कुछ नया लेकर आए हैं। आप दही और सूजी के अप्पे तैयार कर सकती हैं। 
Updated:- 2025-07-02, 12:01 IST
image

Suji Appe Recipe Ingredients: बरसात के मौसम में मन कुछ हल्का-फुल्का या हेल्दी खाने का करता है। कुछ ऐसा जो जल्दी भी बन जाए और स्वाद में भी अच्छा हो। हालांकि, बारिश के वक्त अक्सर हम पकौड़े या तले हुए स्नैक्स बनाने के बारे में ही सोचते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए कुछ नया लेकर आए हैं। आप दही और सूजी के अप्पे तैयार कर सकती हैं। 

इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। बता दें दही रवा अप्पे एक झटपट बनने वाली रेसिपी है, जिसे बहुत कम तेल में और बहुत कम समय में तैयार किया जा सकता है। सूजी और दही के मिश्रण से तैयार ये अप्पे बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। इन्हें आप नाश्ते, बच्चों के टिफिन या शाम की चाय के साथ परोस सकती हैं। इसमें आप कई तरह की सब्जी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

दही रवा अप्पे Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें दही रवा अप्पे।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • दही- 1 कप
  • सूजी- 1 कप
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • प्याज- 1 चम्मच
  • गाजर- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 3
  • हरा धनिया- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • ईनो- एक चम्मच
  • उड़द की दाल- आधा छोटा चम्मच
  • राई- आधा छोटा चम्मच
  • करी पत्ता- 4
  • तेल- जरूरत के हिसाब से

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें। फिर एक बाउल में सूजी और दही को मिलाएं।

  2. Step 2:

    अब जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालें और स्मूथ बैटर तैयार करें।

  3. Step 3:

    अब बैटर में अपनी पसंद की चीजों डालें जैसे- प्याज, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।

  4. Step 4:

    अब एक दूसरे पैन में तेल गर्म करें, फिर इसमें राई, उड़द दाल और करी पत्ते डालें।

  5. Step 5:

    जब ये चटकने लगे तो इसे बैटर में डाल दें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथों से मिलाएं।

  6. Step 6:

    अब अप्पे पैन को गर्म करें, हर खाने वाली जगह में थोड़ा तेल लगाएं।

  7. Step 7:

    फिर एक-एक चम्मच बैटर डालें और ढककर मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।

  8. Step 8:

    जब एक साइड सुनहरी हो जाए तो पलट दें और दूसरी तरफ से भी पकाएं।

  9. Step 9:

    इन्हें नारियल की चटनी, पुदीना चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।

दही और सूजी अप्पे की विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें। फिर एक बाउल में सूजी और दही को मिलाएं।

इसे जरूर पढ़ें- घर पर बनाएं केरल की टेस्टी रेसिपी रवा अप्पम, जानें तरीका

  • अब जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालें और स्मूथ बैटर तैयार करें। फिर बैटर को ढककर 15–20 मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी फूल जाए।

Monsoon healthy snack recipe

  • अब बैटर में अपनी पसंद की चीजों डालें जैसे- प्याज, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। फिर नमक स्वादानुसार मिलाएं।
  • अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा-सी काली मिर्च पाउडर भी डाल सकती हैं। अब एक दूसरे पैन में तेल गर्म करें, फिर इसमें राई, उड़द दाल और करी पत्ते डालें।
  • जब ये चटकने लगे तो इसे बैटर में डाल दें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथों से मिलाएं।
  • अब अप्पे पैन को गर्म करें, हर खाने वाली जगह में थोड़ा तेल लगाएं। फिर एक-एक चम्मच बैटर डालें और ढककर मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
  • जब एक साइड सुनहरी हो जाए तो पलट दें और दूसरी तरफ से भी पकाएं। दोनों ओर से कुरकुरे और सुनहरे अप्पे तैयार करें। 

इसे जरूर पढ़ें- क्या आपने घर पर बनाए हैं इंस्टेंट स्टफ रवा अप्पे?

  • इन्हें नारियल की चटनी, पुदीना चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें। अब बच्चों के टिफिन में भी अप्पे रख सकती हैं। 

Image Credit- (Freepik and shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।