Shakarkandi Special: शकरकंद से तैयार इन स्वादिष्ट रेसिपीज को आप भी करें ट्राई

शकरकंद जिसे कई लोग स्वीट पोटेटो के नाम से भी जानते हैं। सर्दियों के मौसम में यह अमूमन हर सब्जी की दुकान में आपको मिल जायेगा। इसे फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, और कैल्शियम जैसे कई न्यूट्रिशियन से भरपूर समझा जाता है। शायद इलसिए भी कई लोग अपनी डाइट में भी इसे नियमित तौर पर शामिल करते रहते हैं।
खैर, अगर आप शकरकंद से तैयार स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज की तलाश में है, तो फिर आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए। क्यूंकि, आज हम आपको शकरकंद से तैयार कुछ लाजवाब रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें आप कभी भी आसानी से घर पर बना सकती हैं। खासकर इन रेसिपीज को घर के बच्चे भी खूब पसंद करेंगे। इन्हें बनाने में आपको अधिक मेहनत करने की ज़रूरत भी नहीं है। तो चलिए जानते हैं इन रेसिपीज के बारें।
शकरकंद की टिक्की

सामग्री
शकरकंद-3, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, नमक-स्वादानुसार, कॉर्न फ्लोर-2 चम्मच, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, चना पाउडर-3 चम्मच, चाट मसाला-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-2 चम्मच, तेल-आवश्यकतानुसार, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप शकरकंद को कुकर में डालकर एक से दो सिटी लगाकर उबाल लीजिये और ठंडा होने पर छीलकर अलग रख दीजिये।
- छिलने के बाद इसे किसी बर्तन में रखकर मैश कर लीजिये। मैश करने के बाद इसमें बाकि अन्य सामग्री को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- इधर आप एक पैन में तेल गरम होने के लिए रख दीजिये।
- अब तैयार बैटर में से लीजिये और गोल टिक्की बना लीजिये। बनाने के बाद टिक्की को पैन में डालें और सुनहरा होने तक दोनों साइड अच्छे से पका लीजिये।
- अब इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ सर्व कीजिये।
इसे भी पढ़ें:Punjabi Special: इस वीकेंड इन पंजाबी डिशेज को आप भी घर पर करें ट्राई
शकरकंद की खीर

सामग्री
शकरकंद-200 ग्राम, दूध-1 लीटर, इलाइची पाउडर-1 चम्मच, चीनी-1/3 कप, ड्राई फ्रूट्स-1/2 कप, केसर-1/4 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध उबलने के लिए रख दीजिये।
- इधर आप कुकर में शकरकंद को डालकर उबाल लीजिये और इसे कद्दूकस करके रख दीजिये।
- इसके बाद उबल रहे दूध में कद्दूकस किये हुए शकरकंद को डालकर गाढ़ा होने तक पका लीजिये।
- अब आप इसमें चीनी, इलाइची पाउडर और केसर को डालकर एक बार चला दीजिये और गैस को बंद कर दीजिये।(रामदाने की स्वादिष्ट खीर)
- इसके बाद खीर किसी प्लेट में निकालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व कीजिये।
इसे भी पढ़ें:Birthday Special: बच्चे की बर्थडे पार्टी को बनाना चाहती हैं स्पेशल तो बनाएं ये रेसिपीज
शकरकंद का हलवा

सामग्री
शकरकंद-3, शक्कर-1/3 कप, घी-2 चम्मच, इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच, ड्राई फ्रूट्स-1/2 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले शकरकंद को उबाल लीजिये और उसे छीलकर मैश कर लीजिये।
- इधर आप एक कढ़ाई में घी गरम करें, घी गरम होने के बाद मैश शकरकंद को डालें और एक से दो मिनट पका लीजिये।
- दो मिनट बाद इसमें चीनी और इलाइची पाउडर को डालकर अच्छे से मिला लीजिये कुछ देर पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिये।(सिंघाड़े के आटे का हलवा)
- अब आप हलवा को किसी प्लेट में निकालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर खाने के लिए सर्व कीजिये।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@wwmindia.com,img-global.cpcdn.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।