दही और लहसुन की ऐसी चटनी जो बढ़ा देगी हर खाने का स्वाद, जानें रेसिपी

क्या आपको चटनी खाना पसंद है? शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे चटनी का स्वाद नापसंद हो। चटनी होती ही इतनी स्वादिष्ट है। आपने लहसुन की चटनी ट्राई की है? आप सोच रहे होंगे कि हम आपको राजस्थानी स्टाइल लहसुन की चटनी की रेसिपी बताएंगे, लेकिन नहीं।
आज हम आपके लिए दही और लहसुन की चटनी की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप एक नहीं बल्कि 2 तरीकों से बना सकती हैं। क्या जानना चाहते हैं लहसुन और दही की चटनी की रेसिपी, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
तरीका-1
लहसुन और दही की चटनी बनाना काफी आसान है। इस रेसिपी को बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
क्या चाहिए
- 1 लहसुन की कली
- 2 कप ताजा दही
- 4-5 हरी मिर्च
- एक चम्मच राई
- 5-6 करी पत्ते
- 2 चम्मच तेल
- स्वादानुसार नमक
- 1 चम्मच लाल मिर्च
कैसे बनाएं चटनी
- सबसे पहले 1 लहसुन की कली के छिलके उतार लें।
- लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब हरी मिर्च को धो लें।
- मिक्सी के जार में हरी मिर्च, लहसुन की कली और दही डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब एक पैन में तेल को गर्म करें।
- गर्म तेल में एक चम्मच राई का तड़का लगाएं।
- अब ऊपर से करी पत्ता डालें। दोनों चीजों को एक बार मिला लें।
- इस तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें।
- आखिर में स्वाद अनुसार नमक और लाल मिर्च से डालें। (टमाटर चटनी की रेसिपी)
- लीजिए तैयार है दही और लहसुन की चटनी।
- आप इस चटनी को दाल-चावल से लेकर स्नैक्स तक के साथ सर्व कर सकती हैं।
- यकीन मानिए यह चटनी आपके घर में सभी को पसंद आएगी।
इसे भी पढ़ें:ऐसे बनाएं ड्राई लहसुन की चटनी
तरीका-2
लहसुन के साथ टमाटर का कॉम्बिनेशन बेस्ट है। इन दोनों को मिक्स करके बनाई गई चटनी का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा।
क्या चाहिए
- एक लहसुन की कली
- 3-4 सूखी लाल मिर्च
- 2 चम्मच तेल
- 1 कप दही
- 1 इंच अदरक
- 2 टमाटर
- स्वादानुसार नमक
- 2 चम्मच तेल
इसे भी पढ़ें:इन अलग-अलग तरीकों से बनाएं लहसुन की चटनी, जानें रेसिपी
चटनी कैसे बनाएं?
- सबसे पहले लहसुन को छील लें।
- अब टमाटर और अदरक को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- सूखी लाल मिर्च को पानी में भिगोकर अलग रख दें।
- अब एक पैन में 2 चम्मच तेल को गर्म करें। (प्याज पुदीने की चटनी)
- अब इसमें लहसुन, अदरक और टमाटर को फ्राई करके अच्छे से पका लें।
- लहसुन और अदरक के इस पेस्ट में स्वादानुसार नमक डालें और सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- अब इस पेस्ट को ठंडा करने के लिए रख दें।
- जब चटनी ठंडी हो जाए तब इसमें 1 कप दही डालें।
- अब चटनी को अच्छे से मिक्स करें।
- लीजिए तैयार है आपकी दही, टमाटर और लहसुन की चटनी।
इन बातों का रखें ध्यान
- चटनी का स्वाद मजेदार रहे, इसके लिए आपको फ्रेश टमाटर का इस्तेमाल करना चाहिए। गले और सड़े टमाटर चटनी का स्वाद बिगाड़ सकते हैं।
- चटनी के लिए लहसुन का ज्यादा इस्तेमाल न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा लहसुन के कारण चटनी में पानी छुटने लगता है।
- आपको चटनी को फ्राई करते समय कम तेल का उपयोग करना चाहिए। ज्यादा तेल की वजह से चटनी का स्वाद अच्छा नहीं लगता है। इसलिए केवल 1-2 चम्मच तेल का ही उपयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।