ऐसे बनाएं ड्राई लहसुन की चटनी

लहसुन की चटनी की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। इसलिए भारतीय घरों में ज्यादातर लहसुन की चटनी बनाई जाती है। क्या आप भी चटनी के शौकीन हैं? इसलिए आप ज्यादातर चीजों की चटनी बना देती हैं? आखिरकार असली शेफ भी तो इसी को कहते हैं। चटनी बोरिंग से बोरिंग खाने को भी मजेदार बना देती है।
यही कारण है कि भारत में चटनी के दीवाने ज्यादा हैं। क्या आपने कभी लहसुन की सूखी हुई चटनी खाई है? अगर नहीं तो इस बार हम आपके लिए इसकी स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ड्राई लहसुन की चटनी।
ड्राई लहसुन की चटनी

आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच तेल
- 1/4 कप कसा हुआ लहसुन
- 1 चम्मच मूंगफली
- 1 चम्मच तिल
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच धनिया के बीज
- 1/4 चम्मच मेथी
- 1 चम्मच लाल मिर्च
- 1/4 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच आमचूर पाउडर
- चुटकीभर हींग
- आधा चम्मच नमक
क्या करें?
- ड्राई लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
- अब पैन में 1 चम्मच तेल डालें।
- गर्म तेल में 1/4 कप लहसुन की कलियां डालें।
- लहसुन को गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से भून लें।
- अब फ्राई लहसुन में 1 चम्मच मूंगफली डालकर इसे कम आंच पर भूनें।
- इसमें 1 चम्मच तिल, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच धनिया के बीज और 1/4 चम्मच मेथी डालें।
इसे भी पढ़ें:इन अलग-अलग तरीकों से बनाएं लहसुन की चटनी, जानें रेसिपी
- अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- इस पेस्ट को मिक्सी में डालें और इसमें ऊपर से 1 चम्मच लाल मिर्च, 1/4 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच आमचूर पाउडर, चुटकीभर हींग और आधा चम्मच नमक डालें। (पुदीना की चटनी की रेसिपी)
- अब इसे मिक्सी में पीस लें।
- लीजिए तैयार है आपकी ड्राई लहसुन की चटनी।
- आप इस चटनी को वड़ा पाव और समोसे जैसे स्नैक्स के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:फ्राइड लहसुन की चटनी बनाएं और बढ़ाएं खाने का स्वाद
इन बातों का रखें ध्यान

- चटनी के इंग्रीडियंट्स को फ्राई करने के लिए आपको तेल का कम इस्तेमाल करना चाहिए। अन्यथा चटनी ड्राई नहीं बनेगी।
- चटनी बनाने के लिए खराब और अकुंरित लहसुन का उपयोग न करें। यह चटनी के स्वाद को बिगाड़ देगा।
- आप चाहें तो मिर्च पाउडर के बजाय सूखी लाल मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चटनी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाएगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।