Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:26 AM IST

सिंपल चाट नहीं बल्कि बनाएं लाजवाब कॉर्न कैप्सिकम चाट, जानें रेसिपी

अगर आप एक अलग तरह से चाट का स्वाद चखना चाहती हैं, तो घर पर ट्राई करें कॉर्न कैप्सिकम चाट।
Updated:- 2021-03-21, 09:00 IST
corn capsicum chaat recipe at home

चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आता है। कई लोग तो दिन में एक बार चाट का स्वाद चखे बिना रह ही नहीं सकते हैं। ऐसे भी लोग हैं जो हर शाम को पसंदीदा दुकान पर चाट खाने के लिए पहुचं जाते हैं। लेकिन, हर बार एक ही चाट खाकर कई लोग बोर भी हो जाते हैं। इसलिए आज रेसिपी ऑफ़ द डे हम आपको सिंपल नहीं बल्कि एक स्वादिष्ट और लाजवाब 'कॉर्न कैप्सिकम चाट' की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। बस देखते ही देखते ये चाट बन के तैयार हो जाता है। वैसे होली आने में बस कुछ दिन बचे हुए हैं, ऐसे में आप होली के रंग के साथ स्वाद का तड़का लगाने के लिए इस चाट को भी बना सकती हैं। चलिए जानते हैं रेसिपी के बारे में।

कॉर्न कैप्सिकम चाट Recipe Card

इस आसान विधि से बनाएं कॉर्न कैप्सिकम चाट

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • स्वीट कॉर्न-2 कप
  • काली मिर्च-1/2 चम्मच
  • नींबू रस-1/2 चम्मच धनिया पत्ता-1/2 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • टमाटर-1/2
  • हरी मिर्च-2
  • चाट मसाला-1/2 चम्मच
  • प्याज-1
  • शिमला मिर्च-1

Step

  1. Step 1:

    सबस पहले आप हरी मिर्च, शिमला मिर्च, प्याज आदि को काटकर किसी बर्तन में रख लीजिये।

  2. Step 2:

    इसके बाद एक पैन में तेल गरम होने के लिए रख दीजिये।

  3. Step 3:

    जब तेल गरम हो जाए तो आप प्याज के साथ टमाटर, शमिल मिर्च और हरी मिर्च को डालें और अच्छे से भून लीजिये।

  4. Step 4:

    लगभग 5-6 से मिनट बाद आप इसमें कॉर्न के साथ काली मिर्च, नमक और नींबू रस को डालकर अच्छे से चला लीजिये।

  5. Step 5:

    लगभग तीन से चार मिनट पकने के बाद आप गैस को बंद कर दीजिये और ऊपर से धनिया पत्ता और चाट मसाला डालकर सर्व कीजिये।

  6. Step 6:

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

बनाने का तरीका

  • कॉर्न कैप्सिकम चाट बनाने के लिए सबसे पहले आप शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ता को बारीक़-बारीक़ करके काट लीजिये और किसी प्लेट में रख दीजिये।
  • सब्जियां काटने के बाद आप एक पैन को गैस पर रखें और उसमें तेल गरम होने लिए डालिए। जब तेल गरम होने लगे तो आप प्याज और टमाटर डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिये।
  • जब प्याज और टमाटर सुनहर होने लगे तो आप पैन में शिमला मिर्च, हरी मिर्च और नमक को डालकर कुछ देर भूने , कुछ देर भूनने के बाद आप इसमें नमक और नींबू रस को भी डाल दीजिये।

corn capsicum chaat recipe Inside

  • लगभग दो से तीन मिनट पकाने के बाद आप इसमें कॉर्न को डालें और 5-6 मिनट पकने के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिये। 6 मिनट बाद एक बार चाट को एक बार अच्छे चलाकर गैस को बंद कर दीजिये।
  • गैस बंद करने के बाद आप ऊपर से धनिया पत्ता और चाट मसाला डालकर खाने के लिए सर्व कीजिये।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।