Noodles Cooking Tips: घर पर बने नूडल्स क्यों नहीं लगते रेस्टोरेंट जैसे? ये गलतियां बिगाड़ रहीं चाऊमीन का स्वाद

हम सभी को बाहर का खाना काफी स्वादिष्ट लगता है। घर में हम चाहे जितनी अच्छी चीजें बना लें, लेकिन उसमें वो स्वाद नहीं आ पाता है। यही नूडल्स के साथ भी होता है। आज कल तो हर कोई घरों में तरह-तरह के फास्ट फूड्स बना रहा है, लेकिन कहीं न कहीं कोई गड़बड़ जरूर रह जाती है जिससे खाने का मजा बिगड़ जाता है।
नूडल्स की बात करें तो कई बार सब्जियां और सॉस सही मात्रा में डालने के बाद भी ये चिपचिपे और बेस्वाद बन जाते हैं। इसके पीछे छोटी-छोटी गलतियां भी हो सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि नूडल्स बनाते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए? आइए जानते हैं-
नूडल्स को ज्यादा उबाल देना
ये सबसे बड़ी और आम गलती है। अगर नूडल्स ज्यादा देर तक उबल जाएं, तो वाे बहुत सॉफ्ट और चिपचिपा हो जाता है। इसलिए पैकेट पर दिए गए समय के हिसाब से ही बाॅयल करें।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गर्मियों में बिना फ्रिज के भी हफ्ताें तक फ्रेश रहेंगे टमाटर, सिर्फ इस 1 तरीके से करें स्टोर
उबालने के बाद पानी न निकालना
कई लोग नूडल्स को उबालने के बाद सीधे इस्तेमाल कर लेते हैं। इससे उनमें एक्स्ट्रा स्टार्च रह जाता है और वे चिपक सकते हैं। इसलिए उबालने के बाद पानी अच्छी तरह से निकाल लें। चाहें तो हल्का ठंडा पानी भी डाल सकती हैं।
तेल का सही मात्रा में इस्तेमाल न करना
बहुत ज्यादा लोग नूडल्स बनाते समय बहुत ज्यादा तेल डाल देते हैं। इससे भी नूडल्स का स्वाद खराब हो जाता है। वहीं बहुत कम तेल डालने पर वो चिपक सकते हैं। इसलिए जब आप नूडल्स को उबाल लें तो उसमें थोड़ा सा तेल लगाकर रख लें। वहीं कुकिंग करते समय भी जरूरत के हिसाब से ही तेल डालें।
यह भी पढ़ें- दही-चीनी खाने की परंपरा कब और कैसे शुरू हुई? जानें इतिहास
धीमी आंच पर पकाना
आपको बता दें कि रेस्टोरेंट स्टाइल चाऊमीन का बड़ा राज हाई फ्लेम ही मानी जाती है। धीमी आंच पर नूडल्स बनाने से सब्जियां पानी छोड़ देती हैं और इससे स्वाद बदल जाता है। इसलिए ध्यान रखें कि हाई फ्लेम पर ही इसे बनाएं और सब्जियों को ज्यादा देर तक न पकाएं।
बहुत ज्यादा सॉस डाल देना
कई लोग स्वाद बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा सॉस डाल देते हैं। इससे भी नूडल्स ज्यादा नमकीन या गीले लगने लगते हैं। आप इसमें सोया और चिली सॉस, विनेगर मिला कसकती हैं।
यह भी पढ़ें- Injected Grapes: आप भी तो नहीं खा रहीं केमिकल वाले अंगूर? खरीदते समय ऐसे करें असली-नकली की पहचान
रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के आसान टिप्स
- नूडल्स बनाते समय फ्लेम हाई रखें
- नूडल्स बनाने में सब्जियां, सॉस और मसाले पहले से तैयार रखें
- बहुत ज्यादा चलाने से नूडल्स टूट जाते हैं, इसलिए ज्यादा चलाए नहीं
- ऊपर से हरा प्याज डालने से स्वाद अच्छा आएगा
यह भी पढ़ें- Magaj Seeds At Home: बाजार से महंगा मगज खरीदना छोड़ें, खरबूजे के बीज से ऐसे करें तैयार; आसान है तरीका
तो अगर आपसे भी नूडल्स बनाने में कुछ गलतियां हो रही थीं, तो ऊपर बताई गई बाताें को ध्यान में रखकर नूडल बना सकती हैं। इससे आपको एकदम रेस्टोरेंट वाला स्वाद मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।