Magaj Seeds At Home: बाजार से महंगा मगज खरीदना छोड़ें, खरबूजे के बीज से ऐसे करें तैयार; आसान है तरीका

गर्मी शुरू होते ही बाजारों में कई तरह के फ्रूट्स मिलने लगते हैं। तरबूज, खीरा, ककड़ी, अंगूर, संतरा जैसे कई स्वादिष्ट फल गर्मियों में लोग खूब खाते हैं। ये सब सेहत को भी जबरदस्त फायदे पहुंचाते हैं। उन्हीं में से एक खरबूज भी है। हालांकि, एक गलती जो ज्यादातर लोग करते हैं, वो ये है कि खरबूजे को काटने के बाद इनके बीज फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इन बीजों से मगज तैयार कर सकती हैं?
जी हां, ये बाहर काफी महंगे मिलते हैं और आप इन्हें घर पर भी बना सकती हैं। इसे न केवल स्वीट्स में इस्तेमाल किया जाता है बल्कि कई बड़े-बड़े होटलों में ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए भी शेफ मगज डालते हैं। तो अगर आप भी खरबूजे के बीज को बेकार समझकर फेंक देती थीं, तो हम आपको इससे मगज बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1776396801851.jpg)
घर पर ऐसे बनाएं मगज
- जब भी पका हुआ खरबूजा काटें, तो उसके बीज अलग कर लें। ध्यान रहे कि बीजों के साथ ज्यादा गूदा न आए।
- अब इन बीजों को पानी में डालकर अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसे दो से तीन बार पानी से साफ करना होता है, जब तक इसकी चिपचिपाहट पूरी तरह खत्म न हो जाए।
- इसे धोने के बाद एक कपड़े या प्लेट में फैलाकर धूप में रख दें। ये दो तीन दिन की धूप में एकदम अच्छे से सूख जाते हैं। हां बस इन्हें बीच-बीच में उलटते-पलटते रहें।
- जब बीज पूरी तरह से सूख जाएं, तो उन्हें हल्के हाथ से दबाएं या बेलन से धीरे-धीरे रोल करें। इससे ऊपर का छिलका टूट जाएगा। अंदर से सफेद बीज आसानी से निकल आएगा।
- अब टूटे हुए छिलकों से सफेद मगज को अलग कर लें। चाहें तो हल्की हवा में फटककर छिलके को हटा सकती हैं।
- अब तैयार मगज को थोड़ी देर और सुखाकर डिब्बे में स्टोर कर लें।
- ध्यान रहे कि डिब्बा पूरी तरह से ड्राई होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सफेद या पीला...जानें कौन-सा खरबूजा होता है चीनी की तरह मीठा
कैसे करें इस्तेमाल?
- मिठाई में डाल सकती हैं
- ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए इस्तेमाल करें
- ड्राई फ्रूट्स की तरह भी खा सकती हैं
इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा पके हुए खरबूजे के बीज ही लें
- धूप में अच्छे से सुखाएं ताकि नमी बिल्कुल न रहे
- एयरटाइट डिब्बे में ही स्टोर करें
- गीले हाथों से इसे न निकालें
यह भी पढ़ें- Real VS Fake Muskmelon Identify Tricks: केमिकल से पके हुए खरबूजे की इन 3 तरीकों से करें पहचान
तो अगर आप भी बाजार से महंगा मगज खरीदकर लाती थीं, तो अब खरबूजे के बीजों को फेंकने के बजाय उनसे मगज तैयार कर लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।