Injected Grapes: आप भी तो नहीं खा रहीं केमिकल वाले अंगूर? खरीदते समय ऐसे करें असली-नकली की पहचान

गर्मियां शुरू होते ही बाजारों में तरह-तरह की सब्जियां और फ्रूट्स मिलने लगते हैं। ये हमारी सेहत को भी जबरदस्त फायदे पहुंचाते हैं। इस मौसम में लौकी, तुरई, खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूज जैसी कई सब्जियां और फल बाजारों में दिखने लगते हैं। अंगूर भी उन्हीं में से एक है। पोष्टिकता से भरपूर अंगूर हर किसी को खाना पसंद होता है। ये स्वाद में मीठे होते हैं और अगर आप इसे खाती हैं तो शरीर को ठंडक मिलती है।
हालांकि, आजकल बाजारों में ज्यादातर चीजें मिलावटी मिल रही हैं। फलों और सब्जियों को इंजेक्शन लगाकर बड़ा किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप अंगूर खरीदने जा रही हैं तो हम आपको इसकी असली-नकली की पहचान करने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1776755880298.jpg)
क्या होते हैं इंजेक्टेड अंगूर?
आपको बता दें कि कई बार इन्हें जल्दी पकाने या ज्यादा समय तक फ्रेश रखने के लिए इंजेक्शन से केमिकल दिया जाता है। इससे ये जल्दी बड़े तो हो ही जाते हैं और देर तक फ्रेश भी रहते हैं।
यह भी पढ़ें- इंजेक्शन वाले खीरे खाकर कहीं आप भी तो नहीं बिगाड़ रहीं सेहत? खरीदते समय ऐसे करें असली-नकली की पहचान
खरीदते समय कैसे करें असली और नकली की पहचान?
- अगर अंगूर बहुत ज्यादा चमक रहे हैं या उन पर अलग से चमक दिख रही है, तो इससे मालूम चलता है कि ये केमिकल वाले हैं।
- नेचुुरल अंगूर कुछ छोटे तो कुछ बड़े होते हैं। अगर सभी अंगूर बिल्कुल एक जैसे दिख रहे हैं, तो इसका मतलब ये है कि इन पर केमिकल का इस्तेमाल किया गया है।
- बहुत ज्यादा हार्ड या मुलायम अंगूर भी असली नहीं होते हैं। जो असली अंगूर होते हैं वो थोड़े से सॉफ्ट होते हैं।
- अगर अंगूर से अजीब सी स्मेल आ रही है, तो भी उन्हें नहीं खरीदना चाहिए।
- फ्रेश अंगूर का डंठल हरा और ताजा दिखता है। अगर डंठल सूखा या भूरा है, तो ये संकेत है कि अंगूर पुराने हैं।
यह भी पढ़ें- अंगूर की बेल लगाने के लिए केवल चाहिए 1 कटिंग, यहां जानें ग्रो करने का सही समय, गुच्छे-गुच्छे भर-भर के आएंगे फल
अंगूर खरीदकर लाने के बाद क्या करें?
अंगूर को साफ करने का तरीका भी जान लें-
- अंगूर को सीधे न खाएं
- पहले उसे अच्छी तरह से पोछ लें
- 10 से 15 मिनट के लिए साफ पानी में भिगोकर रख दें
- चाहें तो नमक वाले पानी से भी धो सकती हैं
- इसके बाद साफ पानी से फिर से धोएं
यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं खा रहीं इंजेक्शन वाली लौकी? खरीदते समय इन 4 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
अगर आप ऐसा करेंगी तो इससे अंगूर से सारी गंदगी साफ हो जाएगी।
तो अगर आप भी बाजार से अंगूर खरीदने जा रही हैं तो ऊपर बताए गए तरीकों से असली और नकली की पहचान कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।