Fri Sep 25, 2026 | Updated 07:02 AM IST

कच्‍चे आम और पुदीने की चटनी घर में 10 मिनट में बनाएं और खाने का स्‍वाद बढ़ाएं

अगर आप गर्मियों में अपने खाने का स्‍वाद बढ़ाने के साथ सेहत को भी दुरूस्‍त रखना चाहती हैं तो खाने में कच्‍चे आम और पुदीने की चटनी को शामिल करें। 
Updated:- 2020-06-09, 09:00 IST
mango chutney main

चटनी का नाम सुनते ही बच्‍चों के ही नहीं, बड़ों के भी मुंह में पानी आने लगता है। अगर खाने के साथ चटपटी और तीखी चटनी हो तो खाने का स्‍वाद और भी बढ़ जाता है, फिर चाहे सब्‍जी कोई भी हो कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसलिए आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में कच्‍चे आम और पुदीने की चटनी के बारे में बता रहे हैं। यह चटनी गर्मियों में खाने का स्‍वाद का बढ़ाने के साथ-साथ आपकी हेल्‍थ के लिए बहुत अच्‍छी होती है। गर्मियों के मौसम में कच्‍चा आम शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। विटामिन सी का अच्‍छा सोर्स होने के कारण यह बॉडी को डिहाइड्रेटेड नहीं होने से बचाता है। इसके अलावा पुदीना में भी कूलिंग गुण होते हैं। पुदीने का सेवन पेट को अंदर से ठंडक देने के साथ खराब डाइजेशन सिस्टम को भी ठीक करने में मदद करता है। गर्मियों में कच्‍चे आम और पुदीने की चटनी खाने से लू नहीं लगती हैं। इस चटनी की सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और कुछ ही चीजों से आप इसे बना सकती हैं। 

कच्‍चे आम और पुदीने की चटनी Recipe Card

कच्‍चे आम और पुदीने की चटनी घर में बनाएं

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 2
Level: Low
Course: Appetisers
Calories: 20
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • पुदीना- 2 कप
  • कच्चा आम - 1 (बड़े साइज का)
  • हरी मिर्च- 4-5
  • भुना जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक - स्वादानुसार
  • नमक - स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    पुदीने और आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को तोड़कर, इसे पानी से अच्‍छी तरह से धो लें। फिर इसे छलनी में डालकर पानी निकलने के लिए रख दें।

  2. Step 2:

    दूसरी तरह आम को अच्‍छी तरह से धोकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसका गूदा निकाल लें और गुठली को फेंक दें। जीरा लेकर उसे तवे पर भूनकर पीस लें।

  3. Step 3:

    फिर एक मिक्‍सर के जार में आम के टुकड़े, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च, नमक, काला नमक और जीरा डालकर उसे अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें। आप चाहे तो इसे पतला करने के लिए थोड़ा सा पानी भी मिला सकती हैं।

  4. Step 4:

    आपकी चटपटी चटनी तैयार हैं, इसे बाउल में डालकर फ्रीज में स्‍टोर करें।

  5. Step 5:

    अगर आपको चटनी में थोड़ा खट्टा मीठा स्‍वाद चाहिए, तो आप इसमें थोड़ी सी चीनी भी मिला सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।